Move to Jagran APP

कोरोना के नए मामलों में तेजी से हो रही गिरावट, दैनिक संक्रमण दर 6.62 फीसद पर आई

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए लगातार नमूनों की जांच में भी तेजी लाई जा रही है। पिछले कुछ दिनों से रोजाना औसतन 20 लाख नमूनों की जांच की जा रही है। अब तक करीब 35 करोड़ नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By: Published: Tue, 01 Jun 2021 06:17 PM (IST)Updated: Tue, 01 Jun 2021 06:17 PM (IST)
कोरोना के नए मामलों में तेजी से हो रही गिरावट, दैनिक संक्रमण दर 6.62 फीसद पर आई
कोरोना की साप्ताहिक संक्रमण दर भी नौ फीसद से कम

जेएनएन, नई दिल्ली। कोरोना महामारी की दूसरी लहर में लगातार परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। प्रतिदिन संक्रमितों के मामलों में तेज गिरावट दर्ज की जा रही है। 54 दिन बाद मंगलवार को सबसे कम नए मामले सामने आए हैं। नए संक्रमितों से ज्यादा संख्या में मरीजों के ठीक होने का क्रम भी बना हुआ है। करीब सवा महीने बाद कोरोना महामारी की वजह से रोजाना होने वाली मौतों की संख्या भी तीन हजार से नीचे आई है। वहीं, 43 दिनों बाद सक्रिय मामले भी 20 लाख से कम दर्ज किए गए हैं।

loksabha election banner

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए लगातार नमूनों की जांच में भी तेजी लाई जा रही है। पिछले कुछ दिनों से रोजाना औसतन 20 लाख नमूनों की जांच की जा रही है। अब तक करीब 35 करोड़ नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है। कोरोना संक्रमण की दैनिक और साप्ताहिक दर में भी लगातार गिरावट आ रही है और पिछले कुछ दिनों से ये 10 फीसद से नीचे बनी हुई है।

मृतकों की संख्या में कमी से राहत

महामारी की दूसरी लहर में रोजाना होने वाली मौतों की संख्या कम नहीं हो रही थी, लेकिन 35 दिन बाद तीन हजार से कम मौतें हुई हैं, जो कुछ राहत देने वाली हैं। हालांकि, अभी भी यह आंकड़ा कम नहीं है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मौतें हो रही थीं, लेकिन अब वहां भी हालात नियंत्रण में आते नजर आ रहे हैं। परंतु दक्षिण भारत के राज्यों में अभी मौत के मामले में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। महाराष्ट्र में 500 लोगों की जान गई है, लेकिन इनमें से दो सौ से कम मौतें ही पिछले 24 घंटे में हुई हैं, शेष मौतें पहले हुई हैं, जिन्हें इस आंकड़े के साथ जोड़ दिया गया है। वहीं, तमिलनाडु में 478, कर्नाटक में 411, केरल में 174, उत्तर प्रदेश में 151, बंगाल में 131 और पंजाब में 118 मौतें भी हुई हैं।

सुबह आठ बजे तक के आंकड़े

नए मामले                    1,27,510

मौतें                             2,795

स्वस्थ                           2,55,287

कुल मामले                   2,81,75,044

कुल मौतें                      3,31,895

कुल स्वस्थ                    2,59,47,629

सक्रिय मामले               18,95,520

सक्रिय मामलों में कमी   1,30,572

ठीक होने की दर          92.09 फीसद

मृत्यु दर                      1.18 फीसद

दैनिक संक्रमण दर        6.62 फीसद

साप्ताहिक संक्रमण दर  8.64 फीसद

जांचें हुई (शनिवार)       19,25,374

कुल जांचें                    34,67,92,257


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.