दुष्कर्म पीड़िता को न कहें 'बेचारी'
लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने कहा कि दुष्कर्म पीड़िता को 'बेचारी' या 'जिंदा लाश' कहकर संबोधित न किया जाए। संसद में अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किए जाने के सवाल पर लोकसभा अध्यक्ष ने बताया कि महज दुष्कर्म पीड़ित होने की वजह से किसी को इस तरह के संबोधन से नहीं पुकारा जा सकता है। उन्होंने कहा संसदीय
कोलकाता। लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने कहा कि दुष्कर्म पीड़िता को 'बेचारी' या 'जिंदा लाश' कहकर संबोधित न किया जाए। संसद में अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किए जाने के सवाल पर लोकसभा अध्यक्ष ने बताया कि महज दुष्कर्म पीड़ित होने की वजह से किसी को इस तरह के संबोधन से नहीं पुकारा जा सकता है।
पढ़ें: सदन की कार्यवाही में बाधा चिंतनीय: मीरा कुमार
उन्होंने कहा संसदीय भाषा में इस्तेमाल होने वाले शब्दों की लंबी फेहरिस्त है और मैं ऐसे किसी भी शब्द के इस्तेमाल पर रोक लगाना चाहूंगी जो असंसदीय हो।
उन्होंने कहा कि गत वर्ष 16 दिसंबर को दिल्ली में हुए सामूहिक दुष्कर्म कांड के बाद महिलाओं के खिलाफ हिंसा को लेकर कानून में व्यापक बदलाव आया है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर