विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कवि एवं गीतकार रामायण धर द्विवेदी को मिला प्रतिष्ठित 'श्री शारदा सम्मान'

Published: Sat, 19 Sep 2026 11:00 PM (IST)

हैदराबाद में आयोजित श्री शारदा शताब्दी सम्मान समारोह-2026 में कवि एवं गीतकार रामायण धर द्विवेदी को तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने 'श्री शारदा सम्मान' से अलंकृत किया।

हैदराबाद में कवि रामायण धर द्विवेदी को राज्यपाल ने दिया प्रतिष्ठित श्री शारदा सम्मान

हैदराबाद में कवि रामायण धर द्विवेदी को राज्यपाल ने दिया प्रतिष्ठित श्री शारदा सम्मान

HighLights

  1. कवि रामायण धर द्विवेदी को 'श्री शारदा सम्मान' से नवाजा गया।

  2. तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने हैदराबाद में सम्मान दिया।

  3. श्रीमद् जगद्गुरु शारदा सर्वज्ञ पीठम न्यास ने समारोह आयोजित किया।

डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। हैदराबाद में श्रीमद् जगद्गुरु शारदा सर्वज्ञ पीठम न्यास की ओर से आयोजित श्री शारदा शताब्दी सम्मान समारोह-2026 में मुख्य अतिथि तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कवि एवं गीतकार रामायण धर द्विवेदी को श्री शारदा सम्मान से अलंकृत किया।

रामायण धर को इससे पहले कबीर संस्थान अयोध्या की ओर से शब्दश्री युवा सम्मान, अखिल भारतीय ब्रह्म समाज की ओर से युवा सम्मान और बेस्ट ऑफ बस्ती अवार्ड्स-2025 से भी सम्मानित किया जा चुका है।

ramayan dwivedi

वह रक्षा मंत्रालय, खेल मंत्रालय व विज्ञान मंत्रालय में आयोजित काव्यपाठ में भी हिस्सा ले चुके हैं।

dwivedi

इस सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि तेलंगाना राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला, विशिष्ट अतिथि न्यायमूर्ति पंकज मित्तल (सेवानिवृत्त न्यायाधीश,भारत का सर्वोच्च न्यायालय),अखिल भारतीय संत समिति के महासचिव स्वामी जितेन्द्रानंद सरस्वती, प्रो . रामनारायण द्विवेदी (महामंत्री,श्री काशी विद्वत् परिषद्, वाराणसी),कर्नल अश्वनी कुमार ( मुख्य कार्यपालक अधिकारी, शारदा सर्वज्ञ पीठम्) मंच पर उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि तेलंगाना के राज्यपाल ने अंगवस्त्र पहनाकर और प्रतीक चिह्न देकर कवि रामायण का सम्मान किया।