राम मंदिर अयोध्या में नहीं तो क्या पार्क में बनेगा : प्राची
विहिप की राष्ट्रीय नेता, दुर्गा वाहिनी की संस्थापक और विचारक साध्वी डॉ. प्राची ने कहा कि राम मंदिर हमारा था, हमारा है और हमारा रहेगा।
जमशेदपुर। विहिप की राष्ट्रीय नेता, दुर्गा वाहिनी की संस्थापक और विचारक साध्वी डॉ. प्राची ने कहा कि राम मंदिर हमारा था, हमारा है और हमारा रहेगा। हम अयोध्या में राम लला का मंदिर बनाकर ही रहेंगे। इस पर विवाद करने वालों से वह पूछती हैं कि भगवान राम का मंदिर अयोध्या में नहीं तो क्या पाकिस्तान में बनेगा?
निजी कार्यक्रम में शामिल होने जमशेदपुर आई साध्वी प्राची ने कहा कि पूरे देश में गोहत्या पर प्रतिबंध लगना चाहिए और सभी राज्यों की सरकारों को इसका कड़ाई से पालन करना चाहिए। विश्व हिंदू परिषद भारत सरकार पर इसके लिए लगातार दबाव बना रही है। जल्द ही इसके नतीजे सामने आएंगे। गाय हमारी माता है और गाय की हत्या देश के किसी भी कोने में हो, हम ये कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।
पढ़े : भारतीय संस्कृति में रहें वर्ना देश छोड़ दें : साध्वी प्राची