राम जेठमलानी ने की वकालत से संन्यास की घोषणा
प्रसिद्ध अधिवक्ता राम जेठमलानी ने सात दशक लंबे वकालत के करियर से संन्यास लेने की शनिवार को घोषणा की।
By Bhupendra SinghEdited By: Published: Sun, 10 Sep 2017 05:54 AM (IST)Updated: Sun, 10 Sep 2017 05:54 AM (IST)
नई दिल्ली। प्रसिद्ध अधिवक्ता राम जेठमलानी ने सात दशक लंबे वकालत के करियर से संन्यास लेने की शनिवार को घोषणा की। 94 वर्षीय जेठमलानी ने कहा- 'मैं यहां आपको केवल यह कहने आया हूं कि मैं अपने पेशे से संन्यास ले रहा हूं। लेकिन जिंदगी रहने तक नई भूमिका अपना रहा हूं।
मैं भ्रष्ट राजनेताओं से लडऩा चाहता हूं जिन्हें सत्ता के पदों पर लाया गया है। मुझे उम्मीद है कि भारत की स्थिति अच्छा रूप लेगी।'
यह भी पढें: उद्योगों पर शिकंजा
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें