सेना कमांडरों का सम्मेलन शुरू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जारी करेंगे ‘स्थल युद्ध सिद्धांत’
सेना कमांडरों का तीन दिवसीय सम्मेलन नई दिल्ली में शुरू हुआ, जहाँ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 'स्थल युद्ध सिद्धांत' जारी ...और पढ़ें
-1792607207390_m.webp)
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 'स्थल युद्ध सिद्धांत' करेंगे जारी (फाइल फोटो)
HighLights
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 'स्थल युद्ध सिद्धांत' करेंगे जारी
बदलते युद्ध स्वरूप और भविष्य के संघर्षों पर होगा विचार
सेना प्रमुख हरित सैन्य स्टेशन पुरस्कार भी देंगे
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सेना कमांडरों का तीन दिवसीय सम्मेलन बुधवार को यहां शुरू हुआ। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ‘स्थल युद्ध सिद्धांत’ जारी करेंगे।
यह दृष्टि दस्तावेज बदलते युद्ध स्वरूप और भविष्य के संघर्षों से पैदा होने वाली चुनौतियों के लिए सेना को तैयार करने का व्यापक ढांचा उपलब्ध कराएगा।
अधिकारियों ने बताया कि सम्मेलन में भारतीय सेना का वरिष्ठ नेतृत्व बदलते सुरक्षा माहौल, अभियानगत तैयारियों, क्षमता विकास और भविष्य के लिए सेना को तैयार करने वाली परिवर्तन पहलों पर विचार-विमर्श करेगा।
रक्षा मंत्रालय ने बताया कि सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ की अध्यक्षता में शीर्ष स्तर का यह द्विवार्षिक मंच 21 से 23 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है।
मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि सम्मेलन का एक प्रमुख आकर्षण रक्षा मंत्री द्वारा स्थल युद्ध सिद्धांत जारी करना होगा। सिंह सम्मेलन को संबोधित भी करेंगे।
रक्षा प्रमुख जनरल एनएस राजा सुब्रमणि, नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन और इलेक्ट्रानिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव (इलेक्ट्रानिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी) भी समकालीन सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर संबोधन देंगे।
सिंह वार्षिक संयुक्त राष्ट्र जर्नल का अनावरण करेंगे और संयुक्त राष्ट्र के शांति रक्षक के रूप में सेवा करते हुए उल्लेखनीय योगदान वाले भारतीय सेना के कर्मियों को सम्मानित करेंगे।
यह सम्मान संयुक्त राष्ट्र के ध्वज तले अंतरराष्ट्रीय शांति व सुरक्षा में उनके अनुकरणीय सेवा-भाव, पेशेवर दक्षता और योगदान को मान्यता देने के लिए दिया जाएगा। सेना प्रमुख हरित सैन्य स्टेशन और विमानन उड़ान सुरक्षा पुरस्कार भी प्रदान करेंगे।
(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
