विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजनाथ सिंह बोले, भारत आपसी हित के क्षेत्रों में अफ्रीकी देशों के साथ मिलकर काम करने को है तैयार

By AgencyEdited By: Dhyanendra Singh Chauhan
Published: Tue, 18 Oct 2022 01:25 PM (IST)

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत आपसी हित के क्षेत्रों में अफ्रीकी देशों के साथ मिलकर काम करने ...और पढ़ें

DefExpo 2022 में बोलते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
DefExpo 2022 में बोलते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

गांधीनगर, एएनआइ। गुजरात के गांधीनगर में मंगलवार से डिफेंस एक्सपो 2022 (Defence Expo 2022) की शुरुआत हुई। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत अफ्रीकी देशों की शांति और स्थिरत समेत सभी क्षेत्रों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए समर्थन देने की प्रतिबद्धता में दृढ़ है।

भारत के अंतरराष्ट्रीय संबंध मानवीय समानता के मूल तत्व

उन्होंने कहा कि भारत आपसी हित के क्षेत्रों में अफ्रीकी देशों के साथ मिलकर काम करने को तैयार है। अफ्रीकी महाद्वीप के साथ भारत की रक्षा और सुरक्षा साझेदारी अफ्रीकी लोगों के प्रति हमारी पारंपरिक सद्भावना द्वारा निर्देशित होती रहेगी। साथ ही कहा कि भारत के अंतरराष्ट्रीय संबंध मानवीय समानता और गरिमा के मूल तत्व से निर्देशित होते हैं, जो हमारे प्राचीन लोकाचार का हिस्सा है।

यह भी पढ़ें : धर्मसंसद में नफरत भरे भाषण पर उत्तराखंड और दिल्ली तलब, सुप्रीम कोर्ट ने चार हफ्ते में जवाब मांगा

भारत और अफ्रीकी देश एक सुरक्षित समुद्री वातावरण के हितधारक

कार्यक्रम में बोलते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत और अफ्रीकी देश एक सुरक्षित समुद्री वातावरण सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण हितधारक हैं। खासकर हिंद महासागर क्षेत्र के लिए। उन्होंने कहा कि हम कई क्षेत्रीय तंत्रों में एक साथ काम करते हैं। ये प्रयास साझा सुरक्षा चिंताओं से निपटने में समावेशी और रचनात्मक सहयोग को बढ़ावा देते हैं और शांति और समृद्धि के लिए आम चुनौतियों का समाधान करते हैं।

यह भी पढ़ें : सिर्फ जमीन का टुकड़ा भर है येरूशलम या है कुछ और खास, जिस पर मर मिटने को तैयार रहते हैं फलस्‍तीन-इजरायल

संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों में दिया योगदान

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में भारत ने अफ्रीका में संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों में बहुत योगदान दिया है। यह शीर्ष तीन देशों में से एक है, जो संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना के लिए सैनिकों का योगदान देता है। इस क्षेत्र में संयुक्त राष्ट्र के अधिकांश शांति अभियानों में भाग लिया है। भारत ने अपने सैन्य प्रशिक्षण संस्थानों में कई अफ्रीकी देशों के अधिकारियों को प्रशिक्षित किया है।

गांधीनगर में आयोजित हो रहा डिफेंस एक्सपो

राजनाथ सिंह मंगलवार को गांधीनगर में भारत-अफ्रीका रक्षा वार्ता के दौरान 43 अफ्रीकी देशों के प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे। यह कार्यक्रम डिफेंस एक्सपो 2022 के मौके पर आयोजित किया गया।