विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजनाथ सिंह ने आरएसएस नेता से की मुलाकात

By Edited By:
Published: Thu, 15 May 2014 05:49 PM (IST)Updated: Fri, 16 May 2014 12:01 AM (IST)

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2014 के नतीजे आने से पूर्व भाजपा की रणनीति पर चर्चा को लेकर होने वाली बैठकों ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2014 के नतीजे आने से पूर्व भाजपा की रणनीति पर चर्चा को लेकर होने वाली बैठकों के तहत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ [आरएसएस] के नेता सुरेश सोनी से मुलाकात की।

सूत्रों की मानें तो भाजपा अपनी संभावित रूप से सरकार बनने के मद्देनजर पार्टी संगठन में भारी बदलाव पर विचार कर रही है। इसी कड़ी में राजनाथ सिंह और सुरेश सोनी ने पार्टी में बदलाव के साथ ही उस राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की जो कल के चुनावी नतीजे के बाद उत्पन्न होने की उम्मीद है। साथ ही इस बैठक में एनडीए में कुछ अन्य सहयोगियों को शामिल करने के संबंध में भी चर्चा की गई।

उल्लेखनीय है कि भाजपा ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि उसके दरवाजे ऐसी किसी भी पार्टी के लिए खुले हुए हैं जो उसके एजेंडे का समर्थन करने को तैयार हो। उधर, राजनाथ सिंह के आवास पर इस संबंध में आयोजित बैठक में पार्टी संगठन की देखभाल करने वाले भाजपा नेता भी शामिल हुए। यह बैठक राजनाथ सिंह की कल अहमदाबाद में भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के साथ बैठक के बाद हुई है, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं अरुण जेटली एवं पूर्व पार्टी प्रमुख नितिन गडकरी भी मौजूद थे। भाजपा के शीर्ष नेता अगली सरकार में लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी जैसे नेताओं की भूमिका पर भी काम कर रहे हैं।

पढ़ें : मोदी के नवरत्‍‌न : जिनके साथ उन्होंने पार की हर मुश्किल चुनौतियां