Move to Jagran APP

नए केंद्रीय गृह सचिव बने राजीव गौबा, संभाला पदभार

राजीव महर्षि के बाद राजीव गौबा को केंद्रीय गृह सचिव का अहम पद सौंपा गया हैं।

By Monika minalEdited By: Published: Thu, 31 Aug 2017 11:38 AM (IST)Updated: Thu, 31 Aug 2017 11:43 AM (IST)
नए केंद्रीय गृह सचिव बने राजीव गौबा, संभाला पदभार
नए केंद्रीय गृह सचिव बने राजीव गौबा, संभाला पदभार

नई दिल्ली (जेएनएन)। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राजीव गौबा ने बुधवार को केंद्रीय गृह सचिव का पदभार संभाला। केंद्रीय गृह सचिव का पद राजीव महर्षि रिटायर होने से खाली हुआ था। राजीव महर्षि ने 30 अगस्त को केंद्रीय गृह सचिव के रुप में अपने दो वर्षों का कार्यकाल पूरा किया।

loksabha election banner

झारखंड के 1982 कैडर के अधिकारी राजीव गौबा को केंद्रीय गृह मंत्रालय में स्पेशल ऑन ड्यूटी ऑफिसर (ओएसडी) के रुप में कार्य करने का अनुभव है। गृह मंत्रालय में नियुक्त होने से पहले गौबा  ने शहरी विकास मंत्रालय में सेक्रेट्री के पद पर अपनी सेवा दे रहे थे। हाल ही में उन्हें गृह मंत्रालय में एडिशनल सेक्रेट्री बनाया गया, जिसके तहत उन्हें उग्रवाद और जेहाद पर नियंत्रण करने की अहम जिम्मेदारी दी गयी। गौबा को अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और राज्यों के बीच पॉलिसी बनाने और उसके क्रियान्वयन का काफी अनुभव है। उन्होंने ऐसे कई उच्च पदों पर रहते हुए अपनी सेवा दी है।

राजीव गौबा का जन्म 1958 में पंजाब में हुआ। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से फिजिक्स में ग्रैजुएशन किया। गौबा ने केंद्र सरकार में आने से पहले 15 माह तक झारखंड रा्ज्य के मुख्य सचिव के रुप में अपनी सेवा दी। गौबा ने केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, वित्त मंत्रालय और पर्यावरण मंत्रालय में अलग-अलग पदों पर रहते हुए कार्य किया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मॉनिटरी फंड में चार तक भारत का प्रतिनिधित्व किया। राजीव गौबा को केंद्रीय गृह सचिव का अहम पद सौंपा गया हैं। ऐसे में उन पर आंतरिक सुरक्षा, जम्मू कश्मीर और पूर्वोत्तर में उग्रवाद की स्थिति, मध्य-पूर्व भारत की माओवाद से निपटना होगा।

यह भी पढ़ें: गृह सचिव राजीव महर्षि चुनाव आयुक्त पद के प्रबल दावेदार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.