Rajiv Gandhi Birth Anniversary: IIT सेक्टर में राजीव गांधी के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा- नायडू
Rajiv Gandhi Birth Anniversary वेंकैया नायडू ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर याद करते हुए कहा कि आईटी क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा
नई दिल्ली, एएनआइ। Rajiv Gandhi Birth Anniversary: आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 76वीं जयंती है। देश इस खास दिन पर उन्हें याद कर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर याद करते हुए कहा कि आईटी क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
बेटे राहुल गांधी ने अर्पित की श्रद्धांजलि
इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें वीर भूमि पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें कि इससे पहले उन्होंने अपने पिता राजीव गांधी को याद करते हुए ट्वीट किया था। ट्वीट में उन्होंने लिखा था कि राजीव गांधी अपने समय से काफी आगे के व्यक्ति थे, लेकिन सबसे बढ़कर, वह एक दयालु और प्यार करने वाले इंसान थे। राहुल गांधी ने आगे कहा कि मैं भाग्यशाली और गर्वित हूं कि आप मेरे पिता हैं।
मोदी ने अर्पित की श्रद्धांजलि
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गुरुवार को पूर्व पीएम राजीव गांधी को उनकी 76वीं जयंती पर याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ देश में मंत्री, नेता और आधिकारियों ने पूर्व पीएम की जयंती पर नमन किया।
20 अगस्त 1944 को हुआ था जन्म
राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944, मुंबई में हुआ था। अक्टूबर 1984 में पद संभालने के बाद भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने। उन्होंने 2 दिसंबर, 1989 तक भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। राजीव गांधी देश के 6वें प्रधानमंत्री थे।
सोनिया गांधी से विवाह
राजीव गांधी का विवाह एन्टोनिया माईनो से हुआ था, जो उस समय इटली की नागरिक थी। विवाह के बाद उनकी पत्नी ने नाम बदलकर सोनिया गांधी कर लिया। कहा जाता है कि राजीव गांधी से उनकी मुलाकात तब हुई जब राजीव कैम्ब्रिज में पढने गये थे। उनकी शादी 1968 में हुई, जिसके बाद वे भारत में रहने लगी।
1991 में हुई थी हत्या
मई 1991 में, TN के श्रीपेरंबुदूर में एक चुनावी रैली के दौरान राजीव गांधी की हत्या लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (LTTE) के आत्मघाती प्रतिद्वंद्वी ने की थी।