राजस्थान: उदयपुर में 200 करोड़ रुपये के गांजे की अवैध खेती नष्ट, एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई
मादक पदार्थों की अवैध खेती के खिलाफ चलाए जा रहे आपरेशन के तहत नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) जोधपुर, एंटी-नारकोटिक्स टास्क ...और पढ़ें

उदयपुर में 200 करोड़ रुपये के गांजे की अवैध खेती नष्ट (सांकेतिक तस्वीर)
HighLights
गांजे की अवैध खेती के लगभग 1.33 लाख पौधे नष्ट किए
इसकी संभावित बाजार कीमत 199.50 करोड़ रुपये आंकी गई है
जागरण संवाददाता, उदयपुर। मादक पदार्थों की अवैध खेती के खिलाफ चलाए जा रहे आपरेशन के तहत नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) जोधपुर, एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) राजस्थान और राजस्थान पुलिस की संयुक्त टीम ने उदयपुर के मांडवा गांव में बड़ी कार्रवाई की है।
टीम ने करीब 57 हेक्टेयर क्षेत्र में फैली गांजे की अवैध खेती का खुलासा करते हुए लगभग 1.33 लाख पौधे नष्ट किए। इनसे करीब 39,900 किलोग्राम गांजा मिलने का अनुमान था, जिसकी संभावित बाजार कीमत 199.50 करोड़ रुपये आंकी गई है।
एनसीबी जोधपुर को एएनटीएफ राजस्थान से मांडवा गांव में अवैध गांजे की खेती होने की सूचना मिली थी। संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।
