विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Fighter Jet Crashes In Rajasthan: राजस्थान के चूरू में लड़ाकू विमान 'जगुआर' क्रैश, दो पायलटों की मौत; इस साल तीसरी दुर्घटना

Published: Wed, 09 Jul 2025 01:50 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 09 Jul 2025 05:05 PM (GMT+05:30)

Rajasthan Churu Plane Crash राजस्थान के चुरू में वायुसेना का लड़ाकू विमान रतनगढ़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे ...और पढ़ें

राजस्थान के चुरू में प्लेन क्रैश। फोटो- सोशल मीडिया
राजस्थान के चुरू में प्लेन क्रैश। फोटो- सोशल मीडिया

डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान के चुरू में बड़ा विमान हादसा हो गया है। रतनगढ़ में अचानक वायुसेना का एक फाइटर प्लेन क्रैश (Fighter Plane Crash in Rajasthan) हो गया। यह हादसा भानुदा गांव में देखने को मिला है। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, इस हादसे में 2 पायलटों की मौत हो गई है।

प्लेन क्रैश के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई है। प्लेन क्रैश की सूचना मिलते ही राजलदेसर पुलिस थाने का एक दल भी मौके पर रवाना किया गया था। 

रक्षा सूत्रों ने दी जानकारी

समाचार एजेंसी एएनआई ने रक्षा सूत्रों के हवाले से घटना की जानकारी दी। इसके अनुसार, हादसे का शिकार हुआ विमान भातीय वायुसेना का जगुआर फाइटर प्लेन था। हादसे की वजह का पता लगाया जा रहा है।

IAF ने की हादसे की पुष्टि

भारतीय वायुसेना (IAF) ने भी इस हादसे की पुष्टि कर दी है। IAF के अनुसार, यह हादसा रूटीन ट्रेनिंग मिशन के दौरान हुआ, जब चुरू के पास सेना का जगुआर एअरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे की वजह अभी सामने नहीं आई है। हादसे पर कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए गए हैं।

सूरतगढ़ से भरी थी उड़ान

वायुसेना के इस लड़ाकू विमान ने सूरतगढ़ से उड़ान भरी थी। विमान में 2 पायलट मौजूद थे, जिनकी जान चली गई है। हालांकि, रतनगढ़ के पास विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही वायुसेना ने 2 हेलीकॉप्टर घटनास्थल की ओर रवाना किए। वहीं, अब IAF की तरफ से कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए गए हैं।

पहले भी 2 बार क्रैश हो चुका है जगुआर

बता दें कि इससे पहले भी 2 बार जगुआर फाइटर प्लेन क्रैश हो चुके हैं। 3 महीने पहले भी ऐसा ही एक हादसा देखने को मिला था। अप्रैल में जामनगर एअरफील्ड से उड़ान भरने वाला जगुआर एअरक्राफ्ट क्रैश हो गया था। भारतीय वायुसेना के अनुसार तकनीकी खराबी के कारण यह हादसा हुआ था। वहीं, 7 मार्च को हरियाणा के अंबाला में भी जगुआर एअरक्राफ्ट क्रैश हो गया था।

(पीटीआई और एएनआई के इनपुट के साथ)