विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राजस्थान: तीन ट्रकों में 18.39 क्विंटल गांजा, सात गिरफ्तार; चित्तौड़गढ़ पुलिस ने प्लान बना कर दबोचे तस्कर

Published: Fri, 25 Sep 2026 08:19 AM (IST)

राजस्थान में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी ...और पढ़ें

राजस्थान: तीन ट्रकों में 18.39 क्विंटल गांजा, सात गिरफ्तार

राजस्थान: तीन ट्रकों में 18.39 क्विंटल गांजा, सात गिरफ्तार

HighLights

  1. पेंट की बाल्टियों और पौधों के बीच छिपाकर ला रहे थे खेप

  2. 1500 किमी सफर कर तीन राज्यों की सीमा पार पहुंची थी तस्करी की खेप

जागरण संवाददाता, उदयपुर। राजस्थान में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन ट्रकों से 1839 किलो 670 ग्राम गांजा बरामद किया है।

पुलिस ने तीनों ट्रकों को जब्त कर सात तस्करों को गिरफ्तार किया। बरामद गांजे की अनुमानित बाजार कीमत करीब 4 करोड़ रुपए बताई गई है। तस्करों ने पुलिस से बचने के लिए गांजे को अलग-अलग सामान की आड़ में छिपा रखा था।

पुलिस के अनुसार दो ट्रकों में एशियन पेंट की कलर बाल्टियां और एक ट्रक में नर्सरी के पौधे भरे थे। गांजे को इन सामान के बीच छिपाकर ले जाया जा रहा था। तीनों ट्रकों में 59 कट्टों के भीतर 515 पैकेट में कुल 18 क्विंटल 39 किलो 670 ग्राम गांजा मिला।

पुलिस टीम नीमच-चित्तौड़गढ़ हाईवे पर नाकाबंदी कर रही थी। सदर निंबाहेड़ा थाना क्षेत्र के अहीरपुरा में तीन 12 चक्का ट्रक आते दिखाई दिए। पुलिस के अनुसार नाकाबंदी देखकर सवार लोगों ने ट्रक भगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उन्हें रोक लिया। तलाशी में गांजा बरामद होने पर सातों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में कपासन निवासी जगदीश जाट, सुरेश रेगर और बंशीलाल जाट तथा पारसोली निवासी राजकुमार उर्फ राजू मेवाड़ा कलाल और सद्दाम शेख शामिल हैं। रायपुर, भीलवाड़ा निवासी राजमल उर्फ राजू जाट और दिनेश लोहार को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस तस्करी के नेटवर्क, गांजे के स्रोत और गंतव्य का पता लगाने के लिए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।