हवाई सफर होगा महंगा, इंडिगो ने कहा- 'तेल की कीमतों के कारण किराया बढ़ाना अब मजबूरी'
भारतीय विमानन कंपनी इंडिगो ने गुरुवार को कहा कि ईंधन की कीमतें बढ़ने के कारण किराया बढ़ाना अपरिहार्य है और लागत प्रबंधन के लिए वह अपनी क्षमता में बदलाव करेगी।

ईंधन की बढ़ती कीमतों के बीच किराया बढ़ाना अपरिहार्य- इंडिगो (फोटो- रॉयटर)
HighLights
पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण तेल की बढ़ती कीमतों का सामना विमानन कंपनियां कर रही हैं
इंडिगो लागत प्रबंधन के लिए वह अपनी क्षमता में बदलाव करेगी
रॉयटर, नई दिल्ली। भारतीय विमानन कंपनी इंडिगो ने गुरुवार को कहा कि ईंधन की कीमतें बढ़ने के कारण किराया बढ़ाना अपरिहार्य है और लागत प्रबंधन के लिए वह अपनी क्षमता में बदलाव करेगी।
कंपनी ने दिसंबर तिमाही में क्षमता में सालाना आधार पर एकल अंक के निचले स्तर पर वृद्धि का अनुमान जताया।
पश्चिम एशिया संघर्ष से जुड़ी तेल की बढ़ती कीमतों का सामना विमानन कंपनियां कर रही हैं। विमानन टरबाइन ईंधन उनके परिचालन खर्च का बड़ा हिस्सा होता है।
कंपनी के सीईओ विली वाल्श ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मैं इस उद्योग में 47 साल से हूं। मैंने ईंधन की ऐसी ऊंची लागत देखी है, जिसे पहले बहुत ज्यादा मानता था। लेकिन ऐसा कुछ पहले कभी नहीं देखा।
