मानसून हुआ मेहरबान, जमकर बरसे बदरा, मौसम हुआ खुशगवार
नई दिल्ली [जागरण न्यूज नेटवर्क] करीब एक हफ्ते के इंतजार के बाद देश की राजधानी दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र [एनसीआर] पर मानसून फिर से मेहरबान हुआ। दिन भर तो बेहद उमस की स्थिति रही पर शाम ढलते ही बादलों ने बरसना शुरू कर दिया। करीब आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। पारा नीचे गिरने से लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिली। पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी पानी बरसा। आने वाले दिनों में उम्मीद है कि मौसम यूं ही खुशगवार बना रहेगा।

उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। हिमाचल प्रदेश में तीन दिन से हो रही बरसात ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। नदी-नाले उफान पर हैं और सड़कों पर यातायात अवरुद्ध हो रहा है। कुल्लू में ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ जाने के कारण प्रशासन से हाई अलर्ट जारी कर दिया है। भूस्खलन के कारण 10 सड़कें बाधित पड़ी हैं। शिमला में कुछ संपर्क मार्ग बाधित हो गए। जम्मू-कश्मीर में तापमान के सामान्य से नीचे चले जाने पर लोगों ने राहत महसूस की। दिन भर आसमान में घने बादल छाए रहे और साथ ही ठंडी हवाओं का दौर भी चलता रहा।