Move to Jagran APP

VIDEO: देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, असम में स्थिति खराब

बारिश के कारण कई डैम में जलस्तर अत्यंत अधिक हो गया, जिससे भारी जलजमाव की वजह से जनजीवन काफी प्रभावित हो रहा है।

By Mohit TanwarEdited By: Published: Sun, 02 Jul 2017 10:48 AM (IST)Updated: Sun, 02 Jul 2017 02:32 PM (IST)
VIDEO: देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, असम में स्थिति खराब
VIDEO: देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, असम में स्थिति खराब

नई दिल्लीक,जेएनएन। देश भर के कई राज्यों में लगातार मूसलाधार बारिश जारी है। जिस वजह से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण फिर से भूस्खलन हुआ। असम में भी बाढ़ के हालात गंभीर बने हुए हैं और देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र में रविवार को भी लगातार बारिश जारी है। गुजरात के मोरबी जिले के टनकारा तालुका में काफी कम समय में बहुत अधिक बारिश हुई। बारिश के कारण कई डैम में जलस्तर अत्यंत अधिक हो गया, जिससे भारी जलजमाव की वजह से जनजीवन काफी प्रभावित हो रहा है।

loksabha election banner

जोधपुर में बारिश से सड़क पर बह गए दोपहिया वाहन

राजस्थान के जोधपुर में एक वीडियो सामने आया है जहां लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते दोपहिया वाहन सड़कों पर तैरते नजर आए। भारी बारिश की वजह से लोग दुकानें और बाजार बंद करके घरों में कैद होने को मजबूर हैं।

गुजरात में उफनती नदियां

गुजरात के मोरबी में उफनती नदियां उफान पर है। मोरबी में बारिश की वजह से सड़कों पर पानी भर गया है और कई वाहन इस कारण बंद पड़ गए हैं। हालात यह कि वाहनों में फंसे लोगों को रस्सी की मदद से वाहर निकालना पड़ रहा है। करीब 12 इंच बारिश ने पूरे इलाके में खतरे की घंटी बजा दी है। यहां बांध के 14 दरवाजे खोल दिए गए हैं ताकि इलाके से पानी को निकाला जा सके। लेकिन बांध के फाटक खोलने से निचले इलाकों में जलभराव का खतरा बढ़ गया है।

आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अलर्ट पर : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने कहा कि राज्य के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट पर रखा गया है। अहमदाबाद में 31 मिमी बारिश होने के बाद शहर के निचले इलाकों में जलजमाव है।

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे को भी भारी बारिश और भूस्खलन के चलते बंद करना पड़ा था जिसे एक दिन बाद खोला गया। हिमाचल प्रदेश में भी कई जगह भूस्खलन हुआ है।

असम  में बाढ़ 
असम में करीब 453 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं और 5,272 हेक्टेयर में लगी फसल को नुकसान पहुंचा है। करीमगंज को सबसे अधिक नुक्सान पहुंचा है, यहां बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। यहां करीब 269 लोग बचाव कैंप में रह रहे हैं। असम में बारपेटा, लखीमपुर, जोरहाट, करीमगंज, कछार, धेमाजी, कार्बी आंगलांग और विश्वनाथ जिलों में 2.68 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

मुंबई में कुछ जगह जलभराव

मुंबई और आसपास के इलाकों में शनिवार को भारी बारिश हुई। इससे मध्य रेलवे के दोनों मार्गों पर उपनगरीय रेल सेवाएं प्रभावित हुईं। दादर इलाके में सायन और हिंदमाता क्षेत्र में कुछ स्थानों पर जलभराव हो गया है, लेकिन इससे यातायात प्रभावित नहीं हुआ। मध्य रेलवे की हार्बर और मध्य लाइन पर लोकल ट्रेनें देरी से चली।

हरियाणा में भारी बारिश से हुआ फसलों को नुकसान

हरियाणा में भी भारी बारिश से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। यहां पर करनाल जिले के पिछले 3 दिन से लगातार बारिश हो रही है जिससे 40 फीसदी जमीन पर धान की खेती बर्बाद हो चुकी है। पंजाब के बरनाला जिले में भी बारिश से ऐसे ही हालात बने हुए हैं।

दिल्ली में बारिश बनी आफत

दिल्ली में मानसून की बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है तो कई जगह आफत भी बन गई है। पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में भारी बारिश की वजह से शनिवार रात करीब 2:30 बजे इमारत गिर गई, जिसमें भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग में सो रहे कई लोग मलबे में दबे हुए हैं।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार और उत्तर प्रदेश के पूर्वी इलाके में भारी बारिश कि चेतावनी दी है। वहीं अरुणाचल प्रदेश, उड़ीसा, झारखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, गोवा, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक में भी मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है।

बारिश ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। लोगों को गर्मी से तो राहत मिल गई है लेकिन यहां का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। तेज धाराओं में बहती हुई मूसलाधार बारिश के कारण आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 यह भी पढ़ें: ड्रेस कोड का पालन नहीं करने पर स्‍कूल ने छात्रों को दी ये सजा

 यह भी पढ़ें: सिक्किम पर तनाव के बीच भारत ने एससीओ सम्मेलन में भाग लिया


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.