Move to Jagran APP

तमिलनाडु समेत देश के इन हिस्सों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली के तापमान में गिरावट; पहाड़ों में हो रही बर्फबारी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के क्षेत्रीय केंद्र ने बताया कि श्रीनगर में आज सुबह साढ़े पांच बजे 0.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम कार्यालय ने कहा कि जम्मू में आज सुबह 11.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By: Published: Wed, 23 Nov 2022 09:02 AM (IST)Updated: Wed, 23 Nov 2022 09:02 AM (IST)
तमिलनाडु समेत देश के इन हिस्सों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली के तापमान में गिरावट; पहाड़ों में हो रही बर्फबारी
मौसम विभाग ने अलग-अलग हिस्सों के लिए जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि दक्षिण आंध्र प्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु के तटों पर बंगाल की दक्षिण पश्चिम खाड़ी से सटे कम दबाव के क्षेत्र में कमजोर हो गया है। संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 4.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। आईएमडी ने कहा कि नई दिल्ली में आज सुबह 5:30 बजे 10.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। दिल्ली के नजफगढ़ क्षेत्र में 14.41 डिग्री सेल्सियस, पालम में 14 डिग्री सेल्सियस, लोदी रोड में 12.71 डिग्री सेल्सियस, जबकि पीतमपुरा में 16.71 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिल्ली में आज आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान जताया है।

loksabha election banner

जम्मू और कश्मीर में आज नहीं होगी बारिश

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय केंद्र ने बताया कि श्रीनगर में आज सुबह साढ़े पांच बजे 0.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम कार्यालय ने कहा कि जम्मू में आज सुबह 11.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि पहलगाम में -3.8 डिग्री सेल्सियस, बनिहाल में 10.2 डिग्री सेल्सियस और सांबा में 9.81 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जम्मू-कश्मीर में आज बारिश की कोई गतिविधि की संभावना नहीं है।

यह भी पढ़ें: COP27: लॉस एंड डैमेज फंड पर सहमति, लेकिन उत्सर्जन कम करने की दिशा में नहीं हुई प्रगति

आंध्र प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश का अलर्ट

आईएमडी ने कहा कि विजयवाड़ा में आज सुबह 5:30 बजे 24 डिग्री सेल्सियस, कुरनूल में 24 डिग्री सेल्सियस, विजयवाड़ा में 24.2 डिग्री सेल्सियस, नेल्लोर में 25 डिग्री सेल्सियस, जबकि तिरुपति में 26.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। राज्य के कई हिस्सों में बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें: Fact Check: यमुना एक्सप्रेस-वे मर्डर ऑनर किलिंग से संबंधित घटना, सांप्रदायिक रंग देकर साझा की जा रही तस्वीरें

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी

मौसम कार्यालय ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आज ज्यादातर शुष्क मौसम रहने की संभावना है। मौसम केंद्र शिमला ने बताया कि कुफरी में आज सुबह 5:30 बजे 8.71 डिग्री सेल्सियस, केलांग -3.09 डिग्री सेल्सियस, चंबा में 11.61 डिग्री सेल्सियस और सुंदरनगर में 6.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। साथ ही आईएमडी ने कहा कि ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर जारी रहेगा।

तमिलनाडु में आज भी है बारिश के आसार

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में आज सुबह साढ़े पांच बजे तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। कोयंबटूर 21.6 डिग्री सेल्सियस, कन्याकुमारी 24.6 डिग्री सेल्सियस, मदुरै 24 डिग्री सेल्सियस। आईएमडी ने कहा कि आज और कल तमिलनाडु के उत्तरी क्षेत्रों, पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.