विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेट्रो, रेलवे और हाईवे... पीएम मोदी ने तमिलनाडु को दिया 13 हजार करोड़ का तोहफा

Published: Sun, 11 Oct 2026 02:00 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेन्नई मेट्रो फेज-2 के पूनामल्ली-वडपलानी स्ट्रैच का उद्घाटन किया, जिसकी लागत लगभग 4,900 करोड़ रुपये है।

पीएम मोदी ने तमिलनाडु को दिया 13 हजार करोड़ का तोहफा (फोटो- PTI)

पीएम मोदी ने तमिलनाडु को दिया 13 हजार करोड़ का तोहफा (फोटो- PTI)

HighLights

  1. PM मोदी ने चेन्नई मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन किया।

  2. तमिलनाडु में हजारों करोड़ की सड़क व रेल परियोजनाओं का शिलान्यास।

  3. पोर्ट, रिफाइनरी और IIT मद्रास के प्रोजेक्ट भी लॉन्च किए।

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को करीब 4,900 करोड़ रुपये की लागत से तैयार चेन्नई मेट्रो फेज-2 के पूनामल्ली-वडपलानी स्ट्रैच का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह के दौरान पीएम मोदी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के साथ पोरूर बायपास स्टेशन से पूनामल्ली बायपास स्टेशन तक मेट्रो की यात्रा भी की।

पीएम मोदी ने तमिलनाडु भर में मेट्रो रेल, राजमार्ग, रेलवे, बंदरगाह, पेट्रोलियम और शिक्षा सहित 13,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

3,700 करोड़ रुपये का हाईवे...

पीएम मोदी ने लगभग 3,700 करोड़ रुपये की लागत वाली प्रमुख नेशनल हाईवे परियोजनाओं का शिलान्यास किया। ये परियोजनाएं राज्य में सड़क संपर्क को मजबूत करेंगी, यात्रा का समय कम करेंगी, ट्रैफिक जाम की समस्या को आसान करेंगी और आर्थिक विकास को बढ़ावा देंगी।

प्रधानमंत्री NH-744 के 36 किलोमीटर लंबे, चार-लेन वाले वडुगापट्टी-थेर्कुवेंगनल्लूर सेक्शन का उद्घाटन किया। यह प्रोजेक्ट इस क्षेत्र के महत्वपूर्ण तीर्थ, औद्योगिक और व्यावसायिक केंद्रों तक कनेक्टिविटी में सुधार करेगा, जिससे लोगों और सामानों की आवाजाही आसान हो जाएगी।

मदुरै रिंग रोड सेक्शन का उद्घाटन

पीएम मोदी ने NH-744A के 30 किलोमीटर लंबे, चार-लेन वाले मदुरै रिंग रोड सेक्शन का भी उद्घाटन किया। एक विज्ञप्ति के अनुसार, यह प्रोजेक्ट मदुरै के आसपास ट्रैफिक की आवाजाही में सुधार करेगा और शहर के भीतर ट्रैफिक जाम को कम करने में मदद करेगा।

प्रधानमंत्री ने NH-83 के नागपट्टिनम-तंजावुर सेक्शन पर चार-लेन वाले तिरुवरुर बाईपास का शिलान्यास किया। यह प्रोजेक्ट तिरुवरुर में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा और शहर के आसपास एक वैकल्पिक रास्ता देकर ट्रैफिक की आवाजाही को आसान बनाएगा।

पीएम मोदी ने 750 करोड़ रुपये से अधिक की रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को का भी उद्घाटन किया। पीएम ने कराइकल-पेरालम रेलवे लाइन को राष्ट्र को समर्पित किया, इससे इस क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।

उन्होंने कोयंबटूर और आसपास के इलाकों में तीन रेल फ्लाईओवर को भी राष्ट्र को समर्पित किया। इनसे व्यस्त लेवल क्रॉसिंग पर ट्रैफिक जाम कम होगा, इंतजार का समय घटेगा और यात्रियों के लिए सड़क सुरक्षा बेहतर होगी।

  • रेलवे प्रोजेक्ट्स- पुनर्विकसित 5 अमृत स्टेशन (पलानी, वेल्लोर कैंट, अंबासमुद्रम, परमाकुडी, नमक्कल) का उद्घाटन किया।
  • चेन्नई पोर्ट- स्टोरेज यार्ड, 4 EXIM गोदाम, अपग्रेडेड क्रूज टर्मिनल और सीफेयरर्स क्लब का उद्घाटन किया।
  • VO चिदंबरनार व कामराजार पोर्ट- 8 विकास परियोजनाओं, कोयला बर्थ-3 का उद्घाटन और कामराजार पोर्ट में कैपिटल ड्रेजिंग का शिलान्यास किया।
  • CPCL रिफाइनरी- ₹1,620 करोड़ की ल्यूब ऑयल बेस स्टॉक्स (LOBS) परियोजना की आधारशिला रखी।
  • IIT मद्रास- सुधा गोपालकृष्णन ब्रेन सेंटर (SGBC), ग्लोबल 3D ब्रेन मैपिंग मिशन और 'C-STROKE' स्ट्रोक एटलस का शुभारंभ।

(समाचार एजेंसी ANI के इनपुट के साथ)