विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bullet Train: कहां तक पहुंचा Mumbai-Ahmedabad बुलेट ट्रेन परियोजना का कार्य, रेल मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

By Jagran NewsEdited By: Mohd Faisal
Published: Wed, 01 Mar 2023 12:16 PM (IST)

Bullet Train रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुलेट ट्रेन के प्रोजेक्ट से जुड़ी कुछ तस्वीरों को ट्विटर पर शेयर किया ...और पढ़ें

Bullet Train: कहां तक पहुंचा Mumbai-Ahmedabad बुलेट ट्रेन परियोजना का कार्य (फोटो ट्विटर)
Bullet Train: कहां तक पहुंचा Mumbai-Ahmedabad बुलेट ट्रेन परियोजना का कार्य (फोटो ट्विटर)

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। भारत में जल्द ही बुलेट ट्रेन दौड़ेगी। अहमदाबाद से मुंबई के बीच बुलेट ट्रेन परियोजना को लेकर कार्य तेजी से चल रहा है। इस बीच रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुलेट ट्रेन के प्रोजेक्ट से जुड़ी कुछ तस्वीरों को ट्विटर पर शेयर किया है। उन्होंने बताया कि बुलेट ट्रेन के विकास का काम 24X7 और 365 दिन किया जा रहा है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की जानकारी

इसी के साथ ही रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने तस्वीरें साझा करते हुए बुलेट ट्रेन के विकास के बारे में भी बताया। उन्होंने लिखा कि बुलेट ट्रेन का काम 24 घंटे और सातों दिन जारी है। उन्होंने बताया कि 23 फरवरी: पियर्स (Piers) 152.32 कि.मी (+0.52 किमी), 24 फरवरी: पियर्स 152.88 कि.मी (+0.56 किमी), 25 फरवरी: पियर्स 153.48 कि.मी (+0.60 किमी) और 26 फरवरी: पियर्स 153.88 कि.मी (+0.40 किमी) का विस्तार हुआ है।

2027 से दौड़ेगी बुलेट ट्रेन

नेशनल हाई-स्पीड रेल कार्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) के प्रबंध निदेशक राजेंद्र प्रसाद ने बताया था कि जून 2026 तक बुलेट ट्रेन का ट्रायल हो जाएगा और अगस्त 2027 से बुलेट ट्रेन भारत में दौड़ने लगेगी।

अहमदाबाद से मुंबई के बीच होंगे कुल 12 स्टेशन

बताते चलें कि अहमदाबाद से मुंबई के बीच कॉरिडोर की कुल लंबाई 508 किमी है, जिसका 348 किमी हिस्सा गुजरात में आता है और 156 किमी महाराष्ट्र में आता है। इसके अलावा बाकी चार किलो मीटर का हिस्सा दादरा नगर हवेली में पड़ेगा। अहमदाबाद से मुंबई के बीच सफर में कुल 12 स्टेशन होंगे, जिनमें आठ स्टेशन गुजरात और चार महाराष्ट्र में होंगे।