विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोशल मीडिया पर ट्रेनों के समय पालन में गिरावट के दावे भ्रामक, रेल मंत्रालय ने किया स्पष्ट

Published: Wed, 21 Oct 2026 11:44 PM (IST)

रेल मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर ट्रेनों के समय पालन में गिरावट के दावों को भ्रामक बताया है। मंत्रालय के ...और पढ़ें

सोशल मीडिया पर ट्रेनों के समय पालन में गिरावट के दावे भ्रामक।

सोशल मीडिया पर ट्रेनों के समय पालन में गिरावट के दावे भ्रामक।

HighLights

  1. रेल मंत्रालय ने समय पालन गिरावट के दावे भ्रामक बताए।

  2. पिछले आठ वर्षों में ट्रेनों के प्रदर्शन में सुधार हुआ।

  3. समय पालन लगातार 77% से अधिक रहा है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रेल मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर प्रसारित उस आंकड़े को भ्रामक बताया, जिसमें ट्रेनों के समय पालन में गिरावट का दावा किया गया था। मंत्रालय ने कहा कि पिछले आठ वर्षों में प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि अधिक मांग के बावजूद भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा व सुविधाओं में भी काफी सुधार किया है। बेहतर निगरानी, समय-सारिणी के युक्तिसंगत निर्धारण, रखरखाव और बुनियादी ढांचे के उन्नयन के जरिए यह सुधार हासिल किया गया है।

मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "समयपालन के आंकड़ों पर नजर डालें तो यह 2018-19 में 69.2 प्रतिशत से बढ़कर 2025-26 में 77.43 प्रतिशत और 2026-27 में अब तक 77.11 प्रतिशत हो गया है।"

उन्होंने कहा, "मौजूदा वर्ष समेत पिछले तीन वर्षों में समयपालन लगातार 77 प्रतिशत से अधिक रहा है। यह 2023-24 के 73.62 प्रतिशत के मुकाबले सुधार है।"

अधिकारी ने कहा कि ,सोशल मीडिया पर प्रसारित आंकड़ों को संदर्भ से हटकर इस्तेमाल किया जा रहा है, इसलिए वे "भ्रामक" हैं। मंत्रालय ने दोहराया कि 2020-21 और 2021-22 में समय पालन के असामान्य रूप से ऊंचे आंकड़े उस अवधि के थे, जब कोरोना महामारी के कारण बहुत कम ट्रेनें चल रही थीं।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)