विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तमिलनाडु में बड़ा सियासी भूचाल: 100 करोड़ के निजी स्कूल घोटाले में पूर्व DMK मंत्री अंबिल महेश के ठिकानों पर छापे

Published: Thu, 17 Sep 2026 02:15 AM (IST)

तमिलनाडु में सौ करोड़ रुपये के निजी स्कूल अनुमोदन धोखाधड़ी मामले में सीसीबी ने चेन्नई और तिरुचिरापल्ली में पूर्व स्कूल ...और पढ़ें

सौ करोड़ के निजी स्कूल धोखाधड़ी मामले में पूर्व द्रमुक मंत्री के परिसरों पर छापे

सौ करोड़ के निजी स्कूल धोखाधड़ी मामले में पूर्व द्रमुक मंत्री के परिसरों पर छापे

HighLights

  1. यह जांच तमिलनाडु में निजी स्कूलों के संघ द्वारा दर्ज की गई शिकायत से शुरू हुई

  2. स्टालिन ने इन छापों को टीवीके सरकार द्वारा "राजनीतिक प्रतिशोध का स्पष्ट कार्य" बताया

पीटीआई, चेन्नई। तमिलनाडु में सौ करोड़ रुपये के निजी स्कूल अनुमोदन धोखाधड़ी मामले में सीसीबी ने चेन्नई और तिरुचिरापल्ली में पूर्व स्कूल शिक्षा मंत्री व द्रमुक नेता अनबिल महेश पोय्यमोजी से जुड़े आवासों व परिसरों पर एक साथ छापे मारे हैं।

चेन्नई और तिरुचिरापल्ली में केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) ने बुधवार को छापे छह स्थानों पर मारे गए जिसमें से चार परिसरों का संबंध पूर्व मंत्री से था और दो परिसरों का संबंध उनके सहायक, वलाडी कार्तिक से था। द्रमुक के अध्यक्ष एमके स्टालिन ने इन छापों को टीवीके सरकार द्वारा "राजनीतिक प्रतिशोध का स्पष्ट कार्य" बताया।

सीसीबी ने पूर्व मंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया है, जो उनके स्कूल शिक्षा मंत्री के कार्यकाल से संबंधित विभागीय रिकार्ड, वित्तीय लेनदेन और इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों की जांच के बाद किया गया।

यह जांच तमिलनाडु में निजी स्कूलों के संघ द्वारा दर्ज की गई शिकायत से शुरू हुई, जिसमें आरोप लगाया गया कि विभिन्न निजी स्कूलों के प्रशासन को स्थायी मान्यता, उन्नयन, नगर और ग्रामीण योजना निदेशालय (डीटीसीपी) की मंजूरी और अन्य राज्य सरकार की अनुमतियों के झूठे वादों के साथ धोखा दिया गया।

27 जून को सीसीबी ने सालिग्रामम के 59 वर्षीय बीटी अरासाकुमार को स्कूल प्रबंधन से 100 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वसूलने के आरोप में गिरफ्तार किया था।