Move to Jagran APP

कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष बनने का फैसला खुद राहुल को करना है: दिग्विजय

दिग्विजय सिंह ने कहा कि राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष जरूर बनेंगे लेकिन वो समय कब आएगा ये उन्हेंं ही तय करना है

By Atul GuptaEdited By: Published: Tue, 20 Sep 2016 02:48 PM (IST)Updated: Tue, 20 Sep 2016 03:46 PM (IST)
कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष बनने का फैसला खुद राहुल को करना है: दिग्विजय

हैदराबाद, पीटीआई। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है। राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर जब उनसे सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि राहुल पार्टी अध्यक्ष बनने के इच्छुक नहीं हैंं। उन्होंने ये भी कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता प्रियंका गांधी को भी राजनीति में लाना चाहते हैं लेकिन प्रियंका को राजनीति में लाने के लिए उन पर दवाब नहीं बनाया जा सकता।

loksabha election banner

दिग्विजय सिंह ने कहा कि ऐसा नहीं है कि राहुल गांधी कांग्रेस के पार्टी अध्यक्ष बनने के लिए अनिच्छुक है बल्कि यहां सिर्फ सही समय की बात है क्योंकि राजनीति में सही समय काफी महत्वपूर्ण होता है। इसलिए राहुल गांधी को समय देना चाहिए और इस बात का फैसला पार्टी हाईकमान पर छोड़ देना चाहिए।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक इस साल राहुल गांधी के अध्यक्ष पद ग्रहण करने को लेकर जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ये पार्टी हाईकमान और राहुल गांधी का खुद का फैसला होगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष जरूर बनेंगे लेकिन वो समय कब आएगा ये उन्हे ही तय करना है क्योंकि राजनीति में सही समय काफी महत्वपूर्ण होता है। प्रियंका गांधी को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता चाहते हैं कि प्रियंका सक्रीय राजनीति में आएं मगर राजनीति में आना या ना आना ये उनका निजी फैसला है।

पढ़ें- किसान यात्रा के दौरान बोले राहुल, मुझे अपनी बहन पर सबसे ज्यादा भरोसा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.