विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'यह वह भारत नहीं है जो हम चाहते हैं', दिल्ली प्रोटेस्ट में पुलिस के एक्शन पर राहुल गांधी ने PM मोदी और अमित शाह पर साधा निशाना

Published: Sun, 11 Oct 2026 08:10 PM (IST)

राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर पीएम मोदी और अमित शाह पर जोरदार हमला बोला ...और पढ़ें

राहुल गांधी का पीएम मोदी और अमित शाह पर निशाना (फोटो- रॉयटर्स)

राहुल गांधी का पीएम मोदी और अमित शाह पर निशाना (फोटो- रॉयटर्स)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर जोरदार हमला बोला है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमला किया।

इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बताते हुए राहुल गांधी ने सोमवार को विपक्षी दलों, नागरिक समाज समूहों और आम जनता के साथ मिलकर सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालने और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपने की घोषणा की है।

यह वह भारत नहीं है जो हम चाहते...

रविवार को एक पोस्ट में राहुल गांधी ने कहा, 'कल देश के युवा दिल्ली में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने के लिए निकले। वे अपने दिलों में प्रेम लेकर आए थे, न कि नफरत या क्रोध। पुलिस और भाजपा के गुंडों ने उन पर हमला किया। यह वह भारत नहीं है जो हम चाहते हैं।'

मुख्य न्यायाधीश को सौंपा जाएगा ज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट मार्च का एलान करते हुए राहुल गांधी ने स्पष्ट किया कि प्रदर्शनकारी भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) को एक ज्ञापन सौंपेंगे। इस ज्ञापन के जरिए कथित चुनावी धांधलियों को खत्म करने, मतदाता सूचियों के 'विशेष गहन संशोधन' (SIR) पर तुरंत रोक लगाने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जाएगी।

उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन दल, राजनीति, जाति, धर्म और राज्य की सीमाओं से परे होकर लोकतंत्र और संविधान में विश्वास रखने वाले सभी लोगों को एकजुट करेगा।

कायर हमें डरा नहीं सकते- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने अपने संदेश में केंद्र सरकार और संघ नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा, 'नरेंद्र मोदी, अमित शाह, अजीत डोवाल और मोहन भागवत भारत की आवाज को दबा नहीं सकते। ये कायर हमें डरा नहीं सकते, इन्हें पीछे हटना ही होगा।' उन्होंने देशवासियों से एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि डरो मत, कल पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट की ओर मार्च करेगा।

बताते चले कि राहुल गांधी का यह बयान दिल्ली में विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं पुलिस द्वारा सुरक्षा बलों ने विरोध प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे देश के कई प्रमुख विपक्षी नेताओं को हिरासत में लेने के बाद आया है, जिसमें दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री माणिक समेत कई विपक्षी नेता शामिल थे।