Move to Jagran APP

भाजपा व आरएसएस से मुकाबला करने के लिए ऐसे तैयारी कर रहे राहुल गांधी

गांधी ने कहा, लेकिन भारत एक विचार नहीं है। भारत हजारों अलग विचारों में है। लेकिन संघ का एक विचार उन हजारों विचारों को कुचल नहीं सकता है।

By Tilak RajEdited By: Published: Mon, 05 Jun 2017 08:31 AM (IST)Updated: Mon, 05 Jun 2017 01:16 PM (IST)
भाजपा व आरएसएस से मुकाबला करने के लिए ऐसे तैयारी कर रहे राहुल गांधी
भाजपा व आरएसएस से मुकाबला करने के लिए ऐसे तैयारी कर रहे राहुल गांधी

चेन्नई, एजेंसी। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि भाजपा व आरएसएस से मुकाबले के लिए वह भगवद् गीता व उपनिषदों का अध्ययन कर रहे हैं। उनका कहना है कि उपनिषदों में लिखा है कि सभी एक समान हैं तो भाजपा व संघ अपनी विचारधारा क्यों थोपने पर लगा है। वह बोले कि भाजपा और संघ को हराने के लिए विपक्ष एकजुट होकर लड़ेगा और उन्हें हराएगा।

loksabha election banner

राहुल गांधी ने द्रमुक नेता करुणानिधि से मुलाकात के बाद रविवार को संवाददाताओं से कहा कि हरेक राज्य की अपनी संस्कृति होती है। उसका अपना सोचने का तरीका होता है। उनकी अभिव्यक्ति अलग होती है, खानपान अलग होता है। भारत की विविधता ही उसकी ताकत है, उसकी कमजोरी नहीं है। लेकिन भाजपा इसे कमजोरी मानता है,इसलिए भाजपा को कुचला जाना जरूरी है। भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को लगता है कि भारत में इस एक विचार को थोपा जा सकता है।

गांधी ने कहा, लेकिन भारत एक विचार नहीं है। भारत हजारों अलग विचारों में है। लेकिन संघ का एक विचार उन हजारों विचारों को कुचल नहीं सकता है। कांग्रेस के सहयोगी संगठन द्रमुक ने केंद्र पर आरोप लगाया है कि वह राज्य के लोगों पर हिंदी थोप रहा है। इस पर राहुल ने कहा कि सभी भाषाओं का आदर किया जाना चाहिए।

राहुल को काले झंडे दिखाए गए

तेलुगुदेशम के कार्यकर्ताओं ने रविवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को काले झंडे दिखाए। 'राहुल गो बैक' के नारे लगाए। सत्तारूढ़ तेदेपा नेताओं का कहना है कि आंध्र प्रदेश के बंटवारे के जिम्मेदार राहुल गांधी को राज्य में प्रवेश करने का कोई हक नहीं है। राहुल गांधी यहां एक जनसभा को संबोधित करने आए थे। वह इस जनसभा में केंद्र से आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा देने के अपने वायदे को पूरा करने की मांग करने वाले थे। सत्तारूढ़ दल के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहर के बाहरी इलाके केसरापल्ली से गुजरते राहुल गांधी के काफिले को विरोध की तख्तियां भी दिखाई। इन तख्तियों पर लिखा था 'राहुल गो बैक' और 'राहुल डिवाइडेड द स्टेट'। पुलिस को इन प्रदर्शनकारियों को पीछे खदेड़ना पड़ा। प्रदर्शन के वक्त कांग्रेस नेताओं का काफिला गन्नावरम एयरपोर्ट से होटल जा रहा था।

इसे भी पढ़ें: केवल पांच सांसदों की उपस्थिति 100 फीसद से रही ज्यादा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.