Move to Jagran APP

महिला सशक्तिकरण के बहाने राहुल ने यूं साधा आरएसएस पर निशाना

कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में सबसे बड़ा बदलाव महिलाओं के लिए होगा।

By Manish NegiEdited By: Published: Wed, 13 Dec 2017 06:32 PM (IST)Updated: Wed, 13 Dec 2017 06:42 PM (IST)
महिला सशक्तिकरण के बहाने राहुल ने यूं साधा आरएसएस पर निशाना
महिला सशक्तिकरण के बहाने राहुल ने यूं साधा आरएसएस पर निशाना

नई दिल्ली, एएनआई। गुजरात विधानसभा चुनाव का प्रचार खत्म होने के बाद राहुल गांधी ने आज दिल्ली में कांग्रेस महिला संवाद को संबोधित किया। पार्टी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने महिला कार्यकर्ताओं को लेकर कई बातें कहीं। राहुल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में सबसे बड़ा बदलाव महिलाओं के लिए होगा।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि हमें कांग्रेस पार्टी को बदलने का काम करना है और महिला कार्यकर्ताओं की इसमें अहम भूमिका होगी। राहुल ने महिला सशक्तिकरण के बहाने आरएसएस पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि आप कभी गांधी जी की कोई फोटो को देखिए, उसमें आपको उनके पास तीन-चार महिलाएं जरूर दिखाई देंगी। लेकिन आरएसएस में कभी आपको ऐसा नही दिखेगा। आरएसएस में महिलाएं घुस भी नहीं सकती हैं। क्योंकि आरएसएस की विचारधारा यही है।

कांग्रेस में बदलाव को लेकर राहुल ने कहा कि आने वाले समय में रोडमैप तैयार होगा और उसमें हर लेवल पर महिलाएं नेतृत्व करती दिखाई देंगी। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से हमारे पास अभी एक भी महिला अध्यक्ष नहीं है, इसलिए हमें इसकी क्षतिपूर्ति करना होगा। हम राज्यों में महिला मुख्यमंत्री पर काम करेंगे।

यह भी पढ़ें: गुजरात में खत्‍म हो गया दूसरे चरण का प्रचार, मंदिर से लेकर खूब उठा पाक का मुद्दा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.