विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मणिपुर में बच्चों की हत्या पर राहुल गांधी का बयान, पीएम मोदी से तत्काल कार्रवाई की मांग

By Sanjay MishraEdited By: Deepak Gupta
Published: Tue, 07 Apr 2026 07:45 PM (IST)

राहुल गांधी ने मणिपुर में बीएसएफ जवान के बच्चों की हत्या को हृदय विदारक बताया। उन्होंने मोदी सरकार पर संवेदनहीनता ...और पढ़ें

मणिपुर हिंसा पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल। (फाइल)

मणिपुर हिंसा पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल। (फाइल)

HighLights

  1. बीएसएफ जवान के बच्चों की हत्या को दिल दहलाने वाला बताया।

  2. राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर संवेदनहीनता का आरोप लगाया।

  3. पीएम मोदी से मणिपुर में तत्काल ठोस कदम उठाने की अपील।

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। मणिपुर में बीएसएफ जवान के घर पर दो बच्चों की हत्या की घटना को दिल को चीरने वाला बताते हुए कहा है कि मणिपुर में अभी शांति के कोई संकेत नहीं है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र को मोदी को हालात बेकाबू होने से पहले तत्काल ठोस कदम उठाना चाहिए।

कांग्रेस नेता ने साथ ही मणिपुर मामले में मोदी सरकार पर संवेदनहीन होने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य के सभी समुदायों को जोड़ कर ही समाधान का रास्ता निकाला जा सकता है।

शांति का कोई संकेत दूर-दूर तक नजर नहीं आता- राहुल गांधी

पूर्वोत्तर के इस हिंसाग्रस्त राज्य में बच्चों की हत्या की ताजा दर्दनाक घटना को लेकर मंगलवार को एक्स पोस्ट पर राहुल गांधी ने कहा 'मणिपुर में हिंसा की दहकती हुई आग में आज तीन साल बाद भी निर्दोष बच्चे झुलस रहे हैं। शांति का कोई संकेत दूर-दूर तक नजर नहीं आता। मोदी सरकार इतनी संवेदनशून्य और पत्थरदिल हो गई है कि मानो यह भूल चुकी है कि मणिपुर के बच्चे भी देश के बच्चे हैं, हमारा भविष्य हैं।'

कब जागेगी ये सरकार- राहुल गांधी

कांग्रेस नेता ने मणिपुर पर केंद्र की नीति को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि 'कब जागेगी ये सरकार, आखिर कब तक अपनों की लाशें गिनते-गिनते मणिपुर करता रहेगा इंतजार?

राहुल ने कहा- प्रधानमंत्री जी मणिपुर सिर्फ एक राज्य नहीं है, जिम्मेदारी है। सिर्फ नाम का एक बयान काफी नहीं, सिर्फ दिखावे का एक दौरा काफी नहीं। आपको ठोस और तत्काल कदम उठाने ही होंगे। इससे पहले कि हालात पूरी तरह नियंत्रण से बाहर हो जाएं।'

यह भी पढ़ें- मणिपुर के बिष्णुपुर में बम धमाके में दो बच्चों की मौत, हिंसा के बाद चार जिलों में कर्फ्यू ; इंटरनेट बंद