Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'वोट ऑनलाइन डिलीट नहीं किए जा सकते', राहुल गांधी के नए आरोपों पर EC का पलटवार

    Updated: Thu, 18 Sep 2025 12:47 PM (IST)

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वोट चोरी का मुद्दा उठाया है। उन्होंने कर्नाटक के आलंद निर्वाचन क्षेत्र में 6018 वोट हटाने की कोशिश का आरोप लगाया है और महाराष्ट्र में वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने की बात कही है। राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर वोट चोरी में शामिल लोगों को बचाने का आरोप लगाया है। चुनाव आयोग ने इन आरोपों को निराधार और गलत बताया है।

    Hero Image
    राहुल गांधी ने कहा है कि मुख्य चुनाव आयुक्त उन लोगों को बचा रहे हैं।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर से कथित वोट चोरी का मुद्दा उठाया है। राहुल गांधी ने कहा कि कर्नाटक में आलंद एक निर्वाचन क्षेत्र है। किसी ने 6018 वोटों को हटाने की कोशिश की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राहुल गांधी ने कहा, "हमें नहीं पता कि 2023 के चुनाव में आलंद में कुल कितने वोट हटाए गए। ये संख्या 6,018 से कहीं ज्यादा है,लेकिन कोई उन 6018 वोटों को हटाते हुए पकड़ा गया और यह संयोग से पकड़ा गया।"

    इसके साथ ही राहुल गांधी ने कहा है कि मुख्य चुनाव आयुक्त उन लोगों को बचा रहे हैं जो वोट चोरी में शामिल हैं। इसके अलावा कांग्रेस नेता ने कहा कि महाराष्ट्र में वोटर लिस्ट में कई नाम जोड़े गए हैं। इन आरोपों के बाद अब चुनाव आयोग का भी जवाब आ गया है।

    चुनाव आयोग ने जवाब में क्या कहा?

    चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। आयोग ने कहा है कि राहुल के आरोप आधारहीन और गलत है। चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा, वोट कभी ऑनलाइन डिलीट नहीं हो सकता है। चुनाव आयोग ने आलंद में वोट काटने की कोशिश पर खुद एफआईआर दर्ज कराई थी।" 

    यह भी पढ़ें: 'हमें पहले से पता था', पाकिस्तान-सऊदी अरब की डिफेंस डील पर आया विदेश मंत्रालय का रिएक्शन