Move to Jagran APP

अपने पिंक गाउन को लेकर सुर्खियां बटोर रहीं नीदरलैंड की रानी, तस्वीरें हुई वायरल

नीदरलैंड की रानी मैक्सिमा इन दिनों अपने गाउन को लेकर चर्चाओं में है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा आयोजित किए गए भोज के दौरान उन्होंने ये साड़ी गाउन पहना था।

By Ayushi TyagiEdited By: Published: Tue, 15 Oct 2019 10:02 AM (IST)Updated: Tue, 15 Oct 2019 10:48 AM (IST)
अपने पिंक गाउन को लेकर सुर्खियां बटोर रहीं नीदरलैंड की रानी, तस्वीरें हुई वायरल
अपने पिंक गाउन को लेकर सुर्खियां बटोर रहीं नीदरलैंड की रानी, तस्वीरें हुई वायरल

नई दिल्ली,एएनआइ। भारत आईं नीदरलैंड की रानी मैक्सिमा इन दिनों अपने एक गाउन को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नीदरलैंड की की रानी और राजा  विलियम एलेक्जेंडर के लिए सोमवार को डिनर का आयोजन किया था। इस दौरान रानी मैक्सिमा पिंक क्लर के बेहद ही खूबसूरत साड़ी गाउन में पहुंची। बता दें कि नीदरलैंड के शाही दंपति पांच दिन के लिए भारत की यात्रा पर आए हैं।  राष्ट्रपति कोविंद ने उन्हें भारत आने के लिए आमंत्रित किया था। रानी मैक्सिमा ने जो गाउन पहना था वो उनकी सास द्वारा दी गई साड़ी का इस्तेमाल करके बनाया गया था। 

loksabha election banner

क्लास और सुंदरता का अच्छा मेल बैठाते हुए रानी का ऑफ-शोल्डर गाउन काफी अनोखा लग रहा था। इस बेबी पिंक गाउन पर  पारसी गारा द्वारा कढ़ाई की गई थी। गाउन पर  सफेद, नीले, माउव और गारा के धागे का इस्तेमाल किया गया था। इस कढ़ाई ने गाउन की शान में और चार चांद लगा दिए। अपने शाही पक्ष को प्रदर्शित करते हुए रानी मैक्सिमा ने अपने बालों पर एक हीरे का टियारा पहना हुआ था। इसी के साथ उन्होंने हीरे की बालियां और ब्रेसलेट पहनकर अपना वुक को पूरा किया।

 

मुंबई और केरल भी जाएंगे रानी और राजा

डिनर से पहले राजा विलेम एलेक्जेंडर और रानी ने राष्ट्रीय राजधानी में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दिल्ली में आधिकारिक कार्यक्रम के अलावा, राजा और रानी मुंबई और केरल भी जाएंगे

शाही दंपत्ति नई दिल्ली में 25 वें प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में भाग लेंगे। इस आयोजन के लिए नीदरलैंड भागीदार देश है। भारत और नीदरलैंड का 12.87 बिलियन अमरीकी डॉलर (2018-2019) का द्विपक्षीय व्यापार कारोबार है। नीदरलैंड 2000 और 2017 के बीच 23 बिलियन अमरीकी डालर के निवेश के साथ भारत में 5 वां सबसे बड़ा निवेशक रहा है। यूरोप महाद्वीप में नीदरलैंड भारतीय प्रवासियों का मजबूत घर है। यहां करीब 235,000 भारतीय रहता हैं। इस यात्रा से दोनों देशों के बीच आर्थिक और राजनीतिक सहयोग को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: A. P. J. Abdul Kalam Birth Anniversary: अविवाहित Missile Man के थे 3 बेटे, नाम जान हो जाएंगे हैरान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.