LIVE Updates: पुतिन के साथ पीएम मोदी का एलान: आतंकवाद पर ‘कंधे से कंधा’ मिलाकर होगी कार्रवाई
Putin India Visit LIVE: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय भारत यात्रा पर हैं। पीएम मोदी के न्योते पर पुतिन ...और पढ़ें

भारत के दोस्त पुतिन का इंडिया में स्वागत (फोटो सोर्स- एएनआई)
HighLights
Putin India Visit LIVE Updates: दो दिवसीय भारत दौरे पर आए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन
Putin Visit To India Live Updates: मोदी-पुतिन की बैठक में रक्षा, व्यापार और ऊर्जा सहयोग पर अहम चर्चा
Putin India Visit LIVE: भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी के 25 साल पूरे, नई घोषणाओं की उम्मीद
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Putin India Visit Live News Updates: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे का आज दूसरा दिन है। पुतिन का शुक्रवार सुबह राष्ट्रपति भवन में जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।
भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन भी होगा, जहां दोनों नेता प्रमुख मुद्दों पर चर्चा करेंगे। समिट के बाद पुतिन RT के नए इंडिया चैनल का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उनके सम्मान में राजकीय भोज आयोजित करेंगी।
