गृह मंत्री अमित शाह से मिले पंजाब और हरियाणा के राज्यपाल, राज्य के अहम मुद्दों पर हुई चर्चा
पंजाब और हरियाणा के राज्यपालों, गुलाब चंद कटारिया और असीम कुमार घोष ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अलग-अलग मुलाकात की।

गृह मंत्री अमित शाह से मिले पंजाब और हरियाणा के राज्यपाल
HighLights
पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने अमित शाह से मुलाकात की।
हरियाणा के राज्यपाल असीम कुमार घोष ने भी गृह मंत्री से मिले।
दोनों राज्यपालों ने अपने-अपने राज्यों के मुद्दों पर चर्चा की।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और हरियाणा के राज्यपाल असीम कुमार घोष ने सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अलग अलग मुलाकात की और गृह मंत्री के साथ अपने-अपने राज्यों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।
गृह मंत्री के कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया, पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने केंद्रीय गृह अमित शाह से मुलाकात की।
एक और पोस्ट में गृह मंत्री के कार्यालय ने कहा, हरियाणा के गवर्नर असीम कुमार घोष ने केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस बारे में विस्तृत जानकारी अभी नहीं दी गई है।
(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
