विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pune Car Accident: क्राइम ब्रांच यूनिट की हिरासत में नाबालिग की मां, कर दिया था ये बड़ा कांड

Published: Sat, 01 Jun 2024 08:34 AM (IST)Updated: Sat, 01 Jun 2024 01:42 PM (IST)

Pune Porsche Case Accident पुणे पोर्श कार हादसे में नया मोड़ सामने आया है। पुणे पुलिस ने पोर्श कार दुर्घटना ...और पढ़ें

पुणे पुलिस पोर्श कार हादसे में नया ट्विस्ट (फाइल फोटो)
पुणे पुलिस पोर्श कार हादसे में नया ट्विस्ट (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मां से बदल गए थे ब्लड सैंपल
  2. 11 लोग हुए गिरफ्तार

पीटीआई, पुणे। पुणे पोर्श कार हादसे (pune porsche case accident) में नया मोड़ सामने आया है। पुणे पुलिस ने पोर्श कार दुर्घटना मामले में किशोर की मां को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में इस बात की पुष्टि हो गई है कि किशोर के ब्लड सैंपल उसकी मां के सैंपल से बदल दिए गए थे।

शहर के पुलिस प्रमुख ने इस बात की जानकारी दी है। पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने कहा कि दुर्घटना की जांच से पता चला है कि किशोर के रक्त के नमूनों को उसकी मां के रक्त के नमूनों से बदल दिया गया था।  वहीं अब मिली लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, नाबालिग आरोपी की मां को महाराष्ट्र के पुणे में क्राइम ब्रांच यूनिट ऑफिस लाया गया। 

पुलिस ने अदालत को दी थी जानकारी

जानकारी के लिए बता दें कि पुलिस ने दो दिन पहले एक स्थानीय अदालत को बताया था कि किशोर के रक्त के नमूनों का एक महिला के रक्त के साथ आदान-प्रदान किया गया था।

बता दें कि 19 मई की सुबह पुणे के कल्याणी नगर में ये घटना घटी थी। पोर्श कार ने तब बाइक सवार दो आईटी इंजीनियरों को टक्कर मार दी थी। जिसके बाद इस हादसे में दोनों इंजीनियरों की मौत हो गई। बताया जा रहा है  कार चलाने वाला 17 साल का नाबालिग कथित तौर पर नशे में धुत था।

मां सहित 11 लोग गिरफ्तार

इस मामले में नाबालिग की मां सहित अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं इस हादसे में आरोपी के दादा और पिता को भी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। कहा जा रहा है, उन्होंने ड्राइवर पर हादसे की जिम्मेदारी खुद पर लेने का दबाव बनाया था। 

वहीं रिटायर्ड आईएएस अधिकारी अरुण भाटिया ने पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार के तबादले की मांग की। इसके लिए उन्होंने एमएचआरसी (महाराष्ट्र मानवाधिकार आयोग) को पत्र भी लिखा है। पुलिस आयुक्त पर अपराध और उनके भ्रष्ट अधिकारियों को बचाने का आरोप लगा है।

यह भी पढ़ें: पुणे कार दुर्घटना में नाबालिग का ब्लड सैंपल बदलने के आरोप में दो डॉक्टर निलंबित, इस मामले में समिति का किया गया गठन

यह भी पढ़ें: Pune Porsche Car Crash: महाराष्ट्र के पूर्व IAS अधिकारी ने की पुलिस आयुक्त के ट्रांसफर की मांग, बोले-छोड़ दें शहर