विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्या विग पहनने की वजह से सिया ने की केतन की हत्या? पुलिस ने खोला मंगेतर और उसके प्रेमी की साजिश का राज

Published: Fri, 26 Jun 2026 03:37 PM (GMT+05:30)

पुलिस ने केतन अग्रवाल हत्याकांड में बड़ा खुलासा किया है, जिसमें मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी की साजिश सामने आई है।

केतन अग्रवाल हत्याकांड

केतन अग्रवाल हत्याकांड

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, पुणे। केतन अग्रवाल हत्या कांड मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस का कहना है कि सह आरोप चेतन चौधरी ने ही केतन की मंगेतर सिया गोयल को उसे रास्ते से हटाने के लिए उकसाया था। जिसके बाद दोनों मिलकर साजिश रची और 18 जून को लोहागढ़ किले से धक्का देकर हत्या कर दी।

दरअसल, एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि चौधरी ने ही सिया गोयल को लोहागढ़ किले में अग्रवाल को खत्म करने के लिए उकसाया था। इस मामले में सिया गोयल के भाई से भी पूछताछ जारी है।

केतन को नापसंद करने की वजह सिर्फ विग नहीं

मीडिया में कहा जा रहा था कि गोयल को अग्रवाल इसलिए पसंद नहीं थे क्योंकि वो विग पहनते थे। इस पर पुलिस सूत्र ने कहा कि हां, अग्रवाल विग पहनते थे ये सच है। लेकिन ये नहीं कह सकते कि सिया को उनके पसंद न आने की यही एक वजह थी।

रिलेशनशिप में रह रहे सिया गोयल और केतन चौधरी पर केतन अग्रवाल की हत्या का आरोप है। गुरुवार को, जांच में शामिल पुणे ग्रामीण पुलिस के एक अधिकारी ने कहा था कि क्लिफ पॉइंट पर पहुंचने पर गोयल ने चौधरी को पहले से तय सिग्नल दिया, जिसके बाद चौधरी ने कुछ भी न भांप पाने वाले अग्रवाल को धक्का देकर उसकी जान ले ली।

इस बीच, सिया गोयल की मां ने दावा किया है कि उनकी बेटी 18 जून को लोहागढ़ किले जाने के लिए तैयार नहीं थी, लेकिन केतन अग्रवाल और उनकी मां ने उसे यात्रा के लिए मना लिया।

सिया की मां ने दावा किया, "17 जून की शाम को सिया और केतन के बीच वीडियो कॉल हुई थी, जिसमें केतन ने उससे लोहागढ़ चलने के लिए कहा। कॉल के दौरान, केतन की मां ने भी सिया से बात की और उससे केतन के साथ जाने का आग्रह किया। सिया ने उनसे कहा कि वह ट्रेकिंग पर नहीं जाना चाहती क्योंकि अगले दिन एक कार्यक्रम था और वह आराम करना चाहती थी।"

3 करोड़ रुपये से ज्यादा का नहीं था बजट

पत्रकारों से बात करते हुए, सिया गोयल के पिता ने उन खबरों को खारिज कर दिया जिनमें कहा गया था कि परिवार ने शादी के लिए उदयपुर में एक महल बुक किया था और चार्टर्ड विमान का इंतजाम किया था। उन्होंने कहा कि यह सच है कि शादी उदयपुर में होनी थी। होटल का किराया प्रति कपल प्रति दिन लगभग 81,000 रुपये था और हमने 70 कमरे बुक किए थे। शादी पर हमारा कुल खर्च 3 करोड़ रुपये से ज्यादा नहीं था।"

यह भी पढ़ें- क्या थी शातिर चेतन की 640 मिनट ऑफलाइन वाली चाल? इसी एक गलती ने खोल दिया केतन हत्याकांड का राज

यह भी पढ़ें- 'बेटी दोषी है तो उसे भी किले से नीचे फेंक दो', केतन हत्याकांड पर बोले सिया के माता-पिता