तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश की संभावना, जानें अपने राज्य का मौसम का हाल
तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश की संभवाना जताई जा रही है। जानें अपने राज्य का मौसम का हाल।
नई दिल्ली, एएनआइ। तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश की संभवाना जताई जा रही है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार मंगलवार को तमिलनाडु, पुडुचेरी, रायलसीमा, केरल, लक्षद्वीप समेत कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा मौसम विभाग की तरफ से पूर्वानुमान लगाया गया है कि कर्नाटक के कुछ क्षेत्रों में भी बारिश हो सकती है।
दिल्ली में रहेगा ऐसा मौसम
दिवाली के बाद से लगभग मौसस में लगातार परिवर्तन आ रहा है। दिल्ली में सर्दियां अपने दस्तक पर है। दिल्ली का न्यूनतम और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। इस समय दिल्ली में सुबह-शाम की ठंड पड़ना शुरू हो गई है।
इन इलाकों में बिजली गिरने की है संभावना
IMD ने अपने ऑल इंडिया वेदर वार्निंग बुलेटिन में यह भी कहा कि वज्रपात के कारण तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा और तटीय आंध्र प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने की संभावना है। इसके लिए प्रशासन की तरफ से अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।
भारी बारिश से बने बाढ़ के हालात
पिछले काफी दिनों से कर्नाटक में लगातार भारी बारिश हो रही है। इस बारिश को देखते हुए राज्य में स्कूल और कॉलेज बंज रखने का एलान किया गया था। वहीं मछुआरों को तीन दिनों तक समुद्र में नहीं जाने की हिदायत दी गई थी। गौरतलब है कि हर बार की अपेक्षा इस बार मानसून सीजन में अधिकतम बारिश हुई है। इसक चलते महाराष्ट्र, बिहार और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में बाढ़ के आसार हो गए थे। एक बार फिर से भारी बारिश ने लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।
चक्रवाती तूफान क्यार का बना कहर
गौरतलब है कि चक्रवाती तूफान क्यार (Cyclone Kyarr) के चलते दक्षिण भारत के कर्नाटक में पिछले दिनों से तेज बारिश हो रही है। इससे कर्नाटक के कई जिलों में बाढ़ का आसार बने हुए है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसारर Cyclone Kyarr मुंबई से 980 किमी पश्चिम में और साल्लाह (ओमान) के 1020 किमी पूर्व-उत्तर पूर्व में स्थित है। यह बाद के 3 दिनों के दौरान दक्षिण ओमान-यमन के तटों से अदन की खाड़ी की ओर बढ़ सकता है।
यह भी पढ़ें: Weather Updates: भारी बारिश के चलते कर्नाटक में तीन दिन तक बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज, जारी हुआ अलर्ट
यह भी पढ़ें: Heavy Rain in Bengal: बारिश से बांकुड़ा में नदियों का जलस्तर बढ़ा, जनजीवन बेहाल
यह भी पढ़ें: इन इलाकों में बदलेगा मौसम का मिजाज, तटीय कर्नाटक और गोवा में भारी बारिश