विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आज से धरती में दिखेंगें दो चांद! मिनी मून दो महीने तक लगाएगा चक्कर; कैसे देख सकते हैं आप? जानें सबकुछ

Published: Sun, 29 Sep 2024 06:26 PM (IST)

2024 PT5 Mini Moon धरती को एक और चांद मिलने वाला है। जी हां आपने सही सुना। आज से एक ...और पढ़ें

यह मिनी मून अस्थायी रूप से पृथ्वी की परिक्रमा करेगा। (File Image)
यह मिनी मून अस्थायी रूप से पृथ्वी की परिक्रमा करेगा। (File Image)

HighLights

  1. 29 सितंबर से 25 नवंबर तक पृथ्वी की परिक्रमा करेगा मिनी मून।
  2. खगोलीय दूरबीन ले सकती हैं लघु चंद्रमा की तस्वीरें।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एक अनोखे घटनाक्रम में पृथ्वी को आज एक और चांद मिलने वाला है। दरअसल यह एक एस्टेरॉयड है, जिसे वैज्ञानिकों ने मिनी मून या फिर 2024 PT5 का नाम दिया है। यह मिनी मून या फिर छोटा चंद्रमा 29 सितंबर से 25 नवंबर तक अस्थायी रूप से पृथ्वी की परिक्रमा करेगा।

पीटीआई की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार यह आज यानी 29 सितंबर से 25 नवंबर तक अस्थायी तौर पर पृथ्वी की परिक्रमा करेगा। मिनी मून के आने से अंतरिक्ष प्रेमियों की दिलचस्पी बढ़ गई है। हांलाकि, इसके छोटे आकार और कम चमक के कारण हम इसे नंगी आंखों से नहीं देख पाएंगे। इसे साधारण दूरबीन से भी नहीं देखा जा सकता, लेकिन इसकी एक झलक पाने के लिए खगोलीय दूरबीन की जरूरत पड़ती है।

ऐसे देखा जा सकता है

Space.com से मिली जानकारी के मुताबिक, NASA को 29 सितंबर को दोपहर 3:54 बजे (अमेरिकी समयानुसार) एस्टेरॉयड 2024 PT5 की तस्वीरें मिलनी शुरू हो जाएंगी। यह एस्टेरॉयड 25 नवंबर की सुबह 11.43 बजे तक ही दिखाई देगा। विशेषज्ञों का कहना है कि केवल एक खगोलीय दूरबीन ही लघु चंद्रमा की तस्वीरें ले सकती हैं। आज आप 2024 पीटीएस एस्टेरॉयड की अद्भुत तस्वीरें ऑनलाइन देख पाएंगे।

एस्टेरॉयड 2024 PT5 क्या है?

2024 PT5 नाम के इस एस्टेरॉयड को NASA ने इसी साल 7 अगस्त को देखा था। इसकी उत्पत्ति अर्जुन एस्टेरॉयड बेल्ट से हुई है। इसमें पृथ्वी जैसी चट्टानें हैं। यह लगभग 33 फीट चौड़ा है। यह पूरी तरह से पृथ्वी की परिक्रमा नहीं करेगा। आगे बढ़ने से पहले पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण के कारण इसकी कक्षा में थोड़ा बदलाव आएगा। इसकी गति लगभग 2,200 मील प्रति घंटा है।

इसे पहली बार कब देखा गया था?

यह ध्यान देने योग्य है कि मिनी-चंद्रमा पहले भी देखे गए हैं और कई लोगों द्वारा इस पर ध्यान नहीं दिया गया है। कुछ फिर से पृथ्वी के करीब आ गए हैं, जिनमें एस्टेरॉयड 2022 NX1 भी शामिल है, जो पहली बार 1981 में मिनी-मून के रूप में पृथ्वी के करीब आया था और फिर 2022 में। 2024 पीटी5 के 2055 में पृथ्वी की कक्षा में लौटने की उम्मीद है।