INDI गठबंधन के विरोध प्रदर्शन के बीच EC ने जारी किया SIR का डेटा, 33 लाख नामों में मिली गड़बड़ी
चुनाव आयोग ने दिल्ली में 'स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन' (SIR) का डेटा जारी किया है, जिसमें मतदाता सूची में करीब 33 ...और पढ़ें

EC ने जारी किया SIR का डेटा। (आईएएनएस)
HighLights
दिल्ली मतदाता सूची में 33 लाख तार्किक गड़बड़ियां सामने आईं।
चुनाव आयोग ने 20 लाख से अधिक मामलों का समाधान किया।
पात्र मतदाताओं को सूची से बाहर नहीं किया जाएगा, आयोग का आश्वासन।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर INDI गठबंधन के नेताओं के विरोध प्रदर्शन के बीच चुनाव आयोग ने दिल्ली में हुए 'स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन' (SIR) का डेटा जारी किया है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी (ECO) के ऑफिस से मिली जानकारी के अनुसार, एसआईआर 2026 के तहत दिल्ली की मतदाता सूची में करीब 33 लाख एंट्री ऐसी मिली थीं, जिनमें तार्किक गड़बड़ी है या उनका मौजूदा रिकॉर्ड से मिलान नहीं हो पा रहा है।
20 लाख मामलों को हो चुका है समाधान- चुनाव आयोग
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन आधिकारी की ओर से जारी संदेश में बताया गया है कि विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के संबंध में दिल्ली की मतदाता सूची में लगभग 33 लाख प्रविष्टियां तार्कित विसंगिति या अन-मैप्ड श्रेणी में थीं। हमने इन समस्याओं को हल करने के लिए एक अभियान शुरू किया था। अब तक 33 लाख में से लगभग 20 लाख मामलों का समाधान किया जा चुका है।
Chief Electoral Officer, Delhi Office (@CeodelhiOffice) posts on X, "Message from the Chief Electoral Officer, Delhi. Regarding Special Intensive Revision (SIR) 2026. About 33 lakh entries in Delhi voter list were under Logical Discrepancy/ Un-mapped. We had started a proactive campaign to resolve these issues. By now around 20 lakh cases out of 33 lakh have been resolved. If any person has any grievance, please feel free to contact any of the 14,947 BLOs, 902 AEROs, 70 EROs, 13 DEOs or the CEO. No eligible voter will be excluded from the voter list."
— Press Trust of India (@PTI_News) October 12, 2026
किसी भी शिकायत के लिए बेझिझक संपर्क करें- चुनाव आयोग
यदि किसी व्यक्ति को कोई शिकायत है, तो कृपया बेझिझक 14,947 BLOs, 902 AEROs, 70EROs, 13 DEOs या CEO में से किसी से भी संपर्क करें।
किसी भा पात्र मतदाता का नाम नहीं कटेगा
चुनाव आयोग ने एक बार फिर लोगों को भरोसा दिलाया है कि किसी भी पात्र मतदाता को सूची से बाहर नहीं किया जाएगा।
(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
