Move to Jagran APP

यहां हड़ताल पर गए सिनेमाघर मालिक, आप नहीं देख पाएंगे फिल्में

नगरीय निकायों द्वारा लगाए गए मनोरंजन कर के विरोध में मध्य प्रदेश के सिनेमाघरों ने आज से प्रदेश भर में अनिश्चितकािलन हड़ताल की घोषणा कर दी है।

By Jagran News NetworkEdited By: Published: Fri, 05 Oct 2018 09:55 AM (IST)Updated: Fri, 05 Oct 2018 10:04 AM (IST)
यहां हड़ताल पर गए सिनेमाघर मालिक, आप नहीं देख पाएंगे फिल्में
यहां हड़ताल पर गए सिनेमाघर मालिक, आप नहीं देख पाएंगे फिल्में

नई दुनिया, इंदौर। मध्य प्रदेश के सिनेमाघरों में शुक्रवार से फिल्मों का प्रदर्शन नहीं होगा। नगरीय निकायों द्वारा लगाए गए मनोरंजन कर के विरोध में मध्य प्रदेश के सिनेमाघरों ने प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर दी है। निकायों द्वारा लगाए गए मनोरंजन कर के विरोध में सेंट्रल सिने सर्किट एसोसिएशन और सिनेमा एसोसिएशन ने सिनेमाघरों की प्रदेशव्यापी हड़ताल की घोषणा कर दी है।

loksabha election banner

सिंगल स्क्रीन और मल्टीप्लेक्स में गुरुवार आधी रात से फिल्मों का प्रदर्शन अनिश्चितकाल तक के लिए बंद कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि शुक्रवार को फिल्म 'लवयात्री' और 'अंधाधुंध' रिलीज हो रही हैं।

सिनेमा एसोसिएशन के निदेशक बसंत लड्डा के मुताबिक दोहरे करारोपण के खिलाफ सिनेमा संचालकों ने बंद का एलान किया है। पहले मनोरंजन कर खत्म कर 'एक देश एक कर' के नारे के साथ जीएसटी लागू किया गया। हम टिकटों पर 18 से 28 प्रतिशत तक जीएसटी चुका ही रहे हैं। अब हर स्थानीय स्तर पर मनोरंजन कर लगाने का एलान कर दिया गया है।

भोपाल में सिनेमाघरों पर 15 प्रतिशत और इंदौर में पांच प्रतिशत कर लगेगा। इसी तरह ग्वालियर, जबलपुर व अन्य शहरों-कस्बों में नगर निगम और परिषद अपने-अपने हिसाब से कर की दर तय कर रहे हैं। दोहरे कर के कारण संचालन लागत तो बढ़ ही गई है। हड़ताल में प्रदेश के मल्टीप्लेक्स-सिंगल स्क्रीन दोनों मिलाकर तकरीबन 450 सिनेमाघर शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.