अरुणाचल में मेंगा बांध परियोजना के विरोध से जनजीवन प्रभावित, एक जवान घायल
अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सुबनसिरी जिले में मेंगा बांध परियोजना के विरोध में 12 घंटे के बंद से जनजीवन प्रभावित हुआ।

मेंगा बांध परियोजना को लेकर विरोध। (फाइल फोटो।)
HighLights
ऊपरी सुबनसिरी में मेंगा बांध विरोध में बंद।
प्रदर्शन के दौरान वाहन क्षतिग्रस्त, दो जवान घायल।
पुलिस ने युवाओं से शांति बनाए रखने की अपील की।
डिजिटल डेस्क, इटानगर। अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सुबनसिरी जिले में सोमवार को प्रस्तावित मेंगा बांध परियोजना के विरोध में कई संगठनों द्वारा बुलाए गए 12 घंटे के बंद के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान वाहनों को नुकसान पहुंचा, जिसमें एक पुलिस कांस्टेबल-ड्राइवर हिबू लाशा और सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया। दोनों का इलाज चल रहा है। सुबह पांच बजे शुरू हुए बंद का आह्वान आल टैगिन स्टूडेंट्स यूनियन ने अन्य संगठनों और जमीन प्रभावित लोगों के विभिन्न समूहों के साथ मिलकर किया था।
इस बीच, जारिंग, गुसार और लेबले में संपत्ति के आकलन का सर्वे शांतिपूर्ण ढंग से पूरा किया गया। पुलिस ने दापोरीजो कस्बे में फ्लैग मार्च भी निकाला और युवाओं से शांति बनाए रखने तथा हिंसा से दूर रहने की अपील की।
प्रस्तावित मेंगा बांध 1,605 मेगावाट की सुबनसिरी अपर हाइड्रोइलेक्ट्रिक परियोजना का हिस्सा है, जिसे एनएचपीसी लिमिटेड द्वारा सुबनसिरी नदी पर विकसित किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: क्या अरुणाचल में घुसी चीनी सेना? वायरल वीडियो के दावों पर भारतीय सेना का बड़ा खुलासा, फैक्ट चेक में सामने आई सच्चाई
