विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Protest over Controversial Remarks: जुमे के दिन हिंसा पर काशी धर्म परिषद में प्रस्ताव पारित, कहा- देश को बचाने के लिए संतों को आना होगा आगे

By Monika MinalEdited By:
Published: Sat, 11 Jun 2022 10:39 AM (IST)Updated: Sat, 11 Jun 2022 05:36 PM (IST)

सीसीटीवी फुटेज व वीडियो की जांच की जा रही है इसके आधार पर दोषियों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। दिल्ली ...और पढ़ें

विवादित बयान पर देश के कई राज्यों में प्रदर्शन, रांची में कल तक इंटरनेट सेवा बंद
विवादित बयान पर देश के कई राज्यों में प्रदर्शन, रांची में कल तक इंटरनेट सेवा बंद

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। भारतीय जनता पार्टी की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा के विवादित बयान को लेकर जुमे की नमाज के बाद देश के अधिकांश शहरों में जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ। कई जगहों पर तो प्रदर्शन ने हिंसक रूप अख्तियार कर लिया जिसके बाद प्रशासन के निर्देश पर स्थानीय पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। इस क्रम में शनिवार को पश्चिम बंगाल में उपद्रवियों ओर पुलिस के बीच ताजा झड़प हुई। उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव किया। हालात को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले बरसाने पड़े। उधर झारखंड  के रांची में जिला प्रशासन ने रविवार तक इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दिया है। यहां के 12 इलाकों में धारा 144 लागू है। बता दें कि रांची में विभिन्न धार्मिक संगठनों ने बंद बुलाया है।

पढ़ें अपडेट्स- 

- दिल्ली की डीसीपी श्वेता चौहान ने बताया, 'वाट्सएप पर वायरल मैसेज और पोस्टर की भी जांच हो रही है। वारदात में शामिल लोग लोकल हैं या बाहर के हैं इसकी जानकारी निकाली जा रही है। हमारी जांच में अभी तक किसी भी पार्टी या संगठन का नाम सामने नहीं आया है। शुक्रवार की नमाज में बहुत लोग इकट्ठा होते हैं, इसलिए हम पहले से सतर्क थे, लेकिन नमाज के तुरंत बाद अगर बैनर के साथ लोगों ने प्रदर्शन शुरू किया, इससे जाहिर होता है कि ये पहले से ही प्लान किया गया था।'

- रांची के एसएसपी एसके झा ने बताया, 'रांची में 13-14 पुलिस कर्मी घायल हैं, हम हर जगह मुस्तैद हैं। हमने ट्रैकिंग सिस्टम शुरू कर दिया है। जो भी दोषी हैं उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। रांची में कल के विरोध प्रदर्शन में एक पुलिस कांस्टेबल सहित 5 लोग गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें RIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है।'

- जुमे के दिन हिंसा पर आज काशी धर्म परिषद में प्रस्ताव पारित हुआ। इसमें कहा गया कि इस्लामी आतंकियों के हाथ में देश को नहीं छोड़ा जा सकता है। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। नफरत फैलाने वालों की संपत्ति जब्त की जाए। कट्टरपंथी नमाजियों के कारण देश का माहौल खराब हो रहा है। नुपुर शर्मा को धमकी देने वालों पर रासुका लगे। जिस मस्जिद में पथराव हुआ वहां तालाबंदी हो देश को बचाने के लिए संतों को सड़क पर उतरना होगा। देवी देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर जेल का प्राविधान किया जाए। तकरीर करने वाले मौलानाओं के भाषण को रिकार्ड किया जाए।

ममता बनर्जी ने कहा-

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, 'हावड़ा हिंसा के पीछे कुछ राजनीतिक पार्टियां हैं, हिंसा भड़काने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। भाजपा की कृत्यों के कारण आम जनता क्यों पीड़ित हों।'

प्रयाराज के एसएसपी ने आज बताया, 'मास्टरमाइंड जावेद अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया, मामले में और भी मास्टरमाइंड हो सकते हैं। इस क्रम में असामाजिक तत्व पुलिस व प्रशासन के खिलाफ नाबालिगों का इस्तेमाल कर रहे हैं। 29 क्रूर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। गैंगस्टर एक्ट एंड NSA के तहत कार्रवाई की जाएगी। कल की घटना में कुछ लोगों ने नाबालिग बच्चों को आगे कर पुलिस पर पथराव किया।

उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों का हाल

- लखनऊ के एडीजी प्रशांत कुमार ने कहा, 'स्थिति अभी नियंत्रण में है। दोषियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई होगी तथा उनकी संपत्ति को भी जब्त करने की कार्रवाई होगी। सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को जो क्षति हुई है उसकी वसूली भी न्यायिक प्रक्रिया के तहत की जाएगी।'

- मुरादाबाद के एसएसपी हेमंत कुटियाल ने कहा, 'कल जामा मस्जिद के बाहर लोगों ने नारेबाजी की और प्रदर्शन करने का प्रयास किया। मामले में हमने FIR दर्ज़ किया है जिसमें 10 अभियुक्त और करीब 80 अज्ञात नामजद हैं। मामले में करीब 25 लोगों को गिरफ़्तार किया है, जिनकी पहचान वीडियो और फोटो से की गई है।'

- सहारनपुर में शुक्रवार के दिन हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने 48 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में 200 उपद्रवियों की पहचान कर ली है। सहारनपुर के एसएसपी आकाश तोमर ने बताया, 'कल लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था, जिसके क्रम में हमने चार FIR दर्ज की है। 48 लोग गिरफ्तार हुए हैं, कई धाराएं लगाई गई हैं। सोशल मीडिया और CCTV फुटेज के माध्यम से हमने 277 और लोगों को चिह्रित किया है।'

- प्रयागराज के एसएसपी अजय कुमार ने बताया है कि थाना खुर्जा बाद और करेली में 29 धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। 70 अभियुक्त और 5000 से ज्यादा अज्ञात को नामजद हैं। इनकी पहचान वीडियो के आधार पर की जा रही है। अब तक 68 लोग हिरासत में लिए गए हैं। इनपर गैंगस्टर एक्ट और NSA के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।

पश्चिम बंगाल में जारी है बवाल 

हावड़ा के जिलाधिकारी ने बताया कि राज्य के बनहरीशपुर जीपी (ग्राम पंचायत), पंचला जीपी, बेलदुबी जीपी, सुवरारा जीपी, देउलपुर जीपी, बिकिहाकोला जीपी, मानसतला, चेंगैल, निमदिघी, गंगारामपुर, बाजारपारा, फुलेश्वर सहित ज़िले के कई इलाकों में 13 जून सुबह 7 बजे तक धारा 144 लागू की गई है।

हावड़ा के पंचला बाजार में उपद्रवियों ने किया पथराव

पश्चिम बंगाल में आज फिर से पुलिस और उपद्रवियों के बीच झड़प हुई है। यह घटना हावड़ा के पंचला बाजार में हुई। उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव भी किया। हालात को काबू करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। बता दें कि हावड़ा में अब तक 70 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

#WATCH | West Bengal: Fresh clash b/w Police & a group of protesters breaks out at Panchla Bazaar in Howrah. Police use tear gas shells to disperse them as protesters pelt stones

हालात नियंत्रण में है लेकिन मानिटरिंग जारी है। इलाके में सैन्य बल की तैनाती की गई है ताकि व्यवस्था और कानून बाधित न हो। सीसीटीवी फुटेज व वीडियो की जांच की जा रही है इसके आधार पर दोषियों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। दिल्ली पुलिस ने भी अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में 27 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में कर्फ्यू जारी है और इंटरनेट पर रोक लगा दी गई है। बता दें कि कानपुर हिंसा के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। रांची में कई धार्मिक संगठनों ने बंद बुलाया है।