Move to Jagran APP

मुंबई में साढ़े तीन करोड़ में नीलाम हुई दाऊद इब्राहिम की संपत्ति

दक्षिण मुंबई के पाकमोडिया स्ट्रीट में अमीना बिल्डिंग 40000 वर्ग फीट की चार मंजिला इमारत है। ये संपत्ति दाऊद इब्राहिम की थी।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Thu, 09 Aug 2018 04:53 PM (IST)Updated: Thu, 09 Aug 2018 04:53 PM (IST)
मुंबई में साढ़े तीन करोड़ में नीलाम हुई दाऊद इब्राहिम की संपत्ति
मुंबई में साढ़े तीन करोड़ में नीलाम हुई दाऊद इब्राहिम की संपत्ति

मुंबई, जेएनएन। अंडरवर्ल्‍ड सरगना और मुंबई विस्‍फोट का मुख्‍य आरोपी दाऊद इब्राहिम मुंबई स्थित संपत्ति की नीलामी में बड़ी संख्या में लोगों ने बोली लगाई। सबसे ऊंची बोली के रूप में संपत्ति 3.51 करोड़ रुपये में नीलाम हुई।

prime article banner

यह बोली सैफी बुरहानी अपलिफ्टमेंट ट्रस्‍ट (एसबीएटी) ने लगाई और इसके साथ ही ये संपत्ति ट्रस्ट के नाम हो गई। इतनी बड़ी संख्‍या में लोगों के बोली लगाने से ऐसा लगने लगा है कि लोगों में दाऊद इब्राहिम और उनके गुर्गों में लोगों का डर खत्‍म हो गया है।

केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने स्मगलर और फॉरेन एक्सचेंज एक्ट के तहत कुल नौ संपत्ति को सीज किया गया था। इसमें आतंकी दाउद इब्राहिम की भी एक संपत्ति थी। दक्षिण मुंबई के पाकमोडिया स्ट्रीट में अमीना बिल्डिंग 40000 वर्ग फीट की चार मंजिला इमारत है। ये संपत्ति दाऊद इब्राहिम की थी। अब इस बिल्डिंग को सैफी बुरहानी अपलिफ्टमेंट ट्रस्ट ने खरीद लिया है। इस संपत्ति के लिए कुल 25 लोगों ने बोली लगाई थी। सीधे मौके पर पब्लिक बोली में इसकी सबसे अधिक कीमत 1.91 करोड़ रुपये लगाई गई।

बोली लगाने वालों में दिल्ली के वकील भूपेंद्र भारद्वाज भी शामिल थे, जिन्होंने 1.91 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी। भूपेंद्र ने दाऊद इब्राहिम और ऐसे ही दूसरे लोगों के खिलाफ मुहिम खोल दी है। दाऊद की संपत्ति खरीदने की मंशा स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा था कि देश के दुश्मनों का कोई भी वजूद भारत में नहीं रहना चाहिए।

उन्होंने बताया कि इससे पहले दाऊद इब्राहिम की तीन संपत्तियां नीलाम की जा चुकी हैं. इसमें एक रेस्टोरेंट, गेस्ट हाउस और एक घर भी था। पिछली नीलामी के दौरान सरकार ने दाऊद इब्राहिम की तीन संपत्तियों को कुल 11 करोड़ रुपये में नीलाम किया था। हालांकि नीलामी के बाद इन संपत्तियों पर कब्जा करने में बोली लगाने वालों को तकलीफ उठानी पड़ी, बाद में स्थानीय प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद इन संपत्तियों की बोली जीतने वालों को कब्जा मिल सका।

लोगों ने की बेधड़क नीलामी

सरकारी संपत्ति की बोली लगाने के लिए वित्त मंत्रालय द्वारा नियुक्त अधिकारी आरएन डीसूजा ने कहा कि जितनी संपत्ति की नीलामी हुई, उसमें सबसे ज्यादा कीमत दाउद इब्राहिम की संपत्ति के लिए हुई। दाऊद के डर से उसकी संपत्तियों को कोई खरीदता था, लेकिन अब यह भय लोगों में नहीं है। संपत्तियों की बेधड़क नीलाम होते हुए लोग देख रहे हैं और नीलामी में हिस्सा भी ले रहे हैं। 

पहले भी नीलाम हो चुकी हैं तीन संपत्तियां   

इससे पहले अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की तीन संपत्तियां 14 नवंबर, 2017 को नीलाम हो गई। यह नीलामी चर्चगेट इलाके के इंडियन मर्चेंट चैंबर में हुई। आपको बता दें कि सीबीआइ ने 1993 मुंबई सीरियल धमाकों के आरोपी दाऊद की कुल 10 सम्पतियां जब्त की थीं। उन्हीं में से तीन रौनक अफरोज होटल, डाम्बरवाला बिल्डिंग और शबनम गेस्ट हाउस इमारत की नीलामी हुई।

11.5 करोड़ रुपए में बिकीं

सैफी बुरहानी अपलिफ्टमेंट ट्रस्ट ने 11.5 करोड़ रुपए में दाऊद की संपत्तियों को खरीदा। रौनक अफरोज होटल 4.53 करोड़ रुपए, डांबरवाला बिल्डिंग 3.53 करोड़ रुपए और शबनम गेस्ट हाउस 3.52 करोड़ रुपए में बिकी। इन संप‍त्तियों में शामिल होटल के लिए पिछली बार पत्रकार एस बालाकृष्णन ने चार करोड़ 28 लाख रुपए की सबसे बड़ी बोली लगाई थी, लेकिन वह रकम चुका नहीं सके थे। इन संपत्तियों को खरीदने के लिए बड़ी संख्या में लिफाफेबंद आदेवन आए हुए थे। ई-ऑक्शन के जरिए भी बोली लगाए जाने की बात सामने आई थी।

कामयाब नहीं हो सके चक्रपाणि अपने मकसद में

यह भी बताया जा रहा था कि दाऊद की कार खरीदकर उसे आग के हवाले करने वाले ऑल इंडिया हिंदू महासभा के स्वामी चक्रपाणी इस नीलामी में हिस्‍सा लेने की तैयारी में हैं। उन्‍होंने ऐलान किया था कि वे दाऊद का होटल खरीदकर वहां शौचालय बनवाएंगे। हालांकि यह पता चला है कि वह अपने इस मकसद में कामयाब नहीं हो सके। आपको बता दें कि इससे पहले चक्रपाणी ने एक नीलामी में 32 हजार में दाऊद की कार खरीदी थी और बाद में उसमें आग लगा दी थी। इसको लेकर उनकी हत्‍या की साजिश भी रची गई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.