Move to Jagran APP

रायबरेली में आज उप्र चुनाव की पहली रैली करेंगी प्रियंका

अमेठी और रायबरेली में आने वाली विस सीटों पर चौथे और पांचवे चरण में क्रमश 23 फरवरी और 27 फरवरी को वोट डाले जाएंगे।

By Gunateet OjhaEdited By: Published: Fri, 17 Feb 2017 12:12 AM (IST)Updated: Fri, 17 Feb 2017 04:49 AM (IST)
रायबरेली में आज उप्र चुनाव की पहली रैली करेंगी प्रियंका
रायबरेली में आज उप्र चुनाव की पहली रैली करेंगी प्रियंका

नई दिल्ली, प्रेट्र। अभी तक उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार से दूर रहीं प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को रायबरेली से चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगी। पार्टी सूत्रों की मानें तो राहुल रायबरेली और महाराजगंज में कांग्रेस प्रत्याशी अदिति सिंह के समर्थन में दो रैली को संबोधित करेंगे।

loksabha election banner

रैली में राहुल के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद रहेंगी। वहीं अभी तक सोनिया गांधी ने चुनाव प्रचार से दूरी बनाई हुई है। सूत्रों की माने तो सोनिया 18 फरवरी को अपने क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर सकती हैं। अमेठी और रायबरेली के अंतर्गत आने वाली विस सीटों पर चौथे और पांचवे चरण में क्रमश 23 फरवरी और 27 फरवरी को वोट डाले जाएंगे।

दिग्गजों की ताबड़तोड़ सभाओं से चुनावी उबाल

शुक्रवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बाराबंकी व लखनऊ में, बसपा प्रमुख मायावती इलाहाबाद व फतेहपुर, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह बस्ती व सिद्धार्थनगर, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह सीतापुर व कन्नौज में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार को सिद्धार्थनगर की इटवा, बांसी, बस्ती जिले की महदेवा, संतकबीरनगर जिले की खलीलाबाद क्षेत्र की सभाओं को संबोधित करेंगे। गृह मंत्री राजनाथ सिंह सीतापुर जिले की महमूदाबाद, महोली, मिश्रिख और कन्नौज की तिर्वा क्षेत्र की सभाओं को संबोधित करेंगे।

उप्र के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शुक्रवार को बाराबंकी में पांच सभाओं के अलावा लखनऊ में भी दो चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। सपा सांसद डिंपल यादव औरेया और कन्नौज की सभाओं में शामिल होंगी। मायावती पहली चुनावी सभा फतेहपुर के शेखपुर उनवा में तथा दूसरी सभा इलाहाबाद में ग्राम सोरांव के इंटर कालेज में करेंगी।

यह भी पढ़ेंः सैन्य अभियानों के लिए सेनाध्यक्ष को सरकार का समर्थन

यह भी पढ़ेंः पाक के झंडे दिखाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी : जनरल रावत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.