प्रिया दत्त भी मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकार
मतदाता सूची में आम लोगों के साथ तो गड़बड़ी होती ही रहती है, लेकिन बृहन्मुंबई नगर पालिका [बीएमसी] चुनाव के लिए जारी मतदाता सूची में दिग्गज हस्तिया और अधिकारी भी गड़बड़ी के शिकार हुए हैं। मतदाता सूची में कांग्रेस सांसद प्रिया दत्त का नाम तो है लेकिन फोटो किसी और की लगी है।
मुंबई। मतदाता सूची में आम लोगों के साथ तो गड़बड़ी होती ही रहती है, लेकिन बृहन्मुंबई नगर पालिका [बीएमसी] चुनाव के लिए जारी मतदाता सूची में दिग्गज हस्तियां और अधिकारी भी गड़बड़ी के शिकार हुए हैं। मतदाता सूची में कांग्रेस सांसद प्रिया दत्त का नाम तो है लेकिन फोटो किसी और की लगी है। यही नहीं सूची में उनके अभिनेता भाई संजय दत्त की पत्नी मान्यता की फोटो की जगह पर भी किसी अन्य की फोटो लगी हुई है।
मतदाता सूची की गड़बड़ी से राज्य चुनाव आयोग के अतिरिक्त मुख्य सचिव चांद गोयल भी नहीं बच पाए हैं। सूची में वह एक महिला के रूप में दर्ज हैं। उनका उपनाम भी गलत लिखा गया है। उत्तर मध्य मुंबई का लोकसभा में प्रतिनिधित्व करने वाली प्रिया का मतदाता सूची में उपनाम तक गलत लिखा गया है। सूची में उनकी भाभी मान्यता [दिलनशी दत्त] की फोटो के स्थान पर किसी शिवानी गुप्ता की फोटो लगी हुई है। आगामी 16 फरवरी को होने वाले नगरपालिका चुनाव के लिए हाल ही में मतदाता सूची जारी की गई है। राज्य चुनाव आयुक्त नीला सत्यनारायण ने कहा, 'पांच जनवरी को मतदाता सूची को अंतिम रूप से जारी करने से पहले हमारा कार्यालय किसी भी उपयुक्त बदलाव के लिए खुला था।'
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर