Move to Jagran APP

महिला का पीछा करने पर काट दिया था प्राइवेट पार्ट्स, गई जान

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कथित रूप से पीछा करने पर महिला द्वारा गुप्तांग काट दिए जाने के बाद युवक की मौत हो गई।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Sun, 30 Dec 2018 11:05 PM (IST)Updated: Sun, 30 Dec 2018 11:05 PM (IST)
महिला का पीछा करने पर काट दिया था प्राइवेट पार्ट्स, गई जान
महिला का पीछा करने पर काट दिया था प्राइवेट पार्ट्स, गई जान

ठाणे, एजेंसी। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कथित रूप से पीछा करने पर महिला द्वारा प्राइवेट पार्ट्स काट दिए जाने के बाद मुंबई के जेजे अस्पताल में भर्ती कराए गए युवक की मौत हो गई। वारदात में महिला समेत तीन लोग शामिल थे। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

loksabha election banner

पुलिस के अनुसार, 'होम लोन सलाहकार तुषार पुजारे जिले के मनपदा इलाके में 42 वर्षीय महिला का कथित रूप से पीछा कर रहा था। वह महिला के घर भी गया था और उसके पति को अपने एकतरफा प्यार के बारे में बताया था।' पुजारे के भाई ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि घटना से 15 दिन पहले महिला ने उसे गंभीर परिणाम की चेतावनी दी थी।

पुलिस के अनुसार 25 दिसंबर को आरोपित महिला और दो अन्य लोगों ने पुजारे को बहाने से डोंबीवली बुलाया। वहां महिला ने चाकू से उसका प्राइवेट पार्ट्स काट डाला। इसके बाद महिला ने पुजारे को अस्पताल पहुंचाया और वहां से फरार हो गई। शुक्रवार रात पुजारे ने अस्पताल में दम तो़ड़ दिया। पुलिस ने महिला की पहचान उजागर नहीं की है। घटना में तेजस म्हात्रे और प्रतीक केनिया भी शामिल थे। सभी पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.