विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चेन्नई की जेल से फिल्मी स्टाइल में कैदी फरार, चाय की दुकान से पुलिस ने फिर किया गिरफ्तार, सात कर्मचारी सस्पेंड

Published: Fri, 23 Oct 2026 01:29 PM (IST)

चेन्नई की पुझल जेल से एक नेपाली कैदी बिजली के तार के सहारे भाग निकला, लेकिन पुलिस ने उसे एक ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. नेपाली कैदी सुदीप बोगटी पुझल जेल से भागने में सफल रहा।

  2. बिजली के तार का उपयोग कर 23 फीट ऊंची दीवार फांदी।

  3. एक दिन बाद गिरफ्तार, सात जेलकर्मी निलंबित किए गए।

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। तमिलनाडु के प्रमुख जेल परिसरों में से एक पुझल से एक नेपाली कैदी पुलिस कर्मियों को चकमा देकर भागने में सफल रहा। नेपाली नागरिक बिजली की तार के सहारे जेल कूद कर भागने में तो कामयाब रहा, लेकिन एक दिन बाद पुलिस ने उसे फिर से गिरफ्तार कर लिया।

नेपाल के रहने वाले सुदीप बोगटी ने जेल ब्रेक की घटना को अंजाम देकर प्रशासन को चुनौती दे दी। इस मामले में पुलिस ने सात जेल कर्मियों पर कार्रवाई करते हुए सस्पेंड कर दिया है।

क्यों भागने में कामयाब रहा कैदी

पुझल जेल में सुरक्षा व्यवस्था काफी चाक-चौबंद रहती है। नेपाली नागरिक सुदीप बोगटी अपने वजन और लंबाई का फायदा उठा कर ये कारनामा करने में सफल रहा। उसकी लंबाई 5.1 फीट है और उसका वजन मात्र 45 किलो था। इसका फायदा उठाते हुए वो भागने का प्रयास किया जिसमें वो सफल रहा।

कैसे भागा कैदी

गार्ड की अदला-बदली में करीब 10 मिनट का समय लगता है। उस वक्त कैदी ने 23 फीट की दीवार को कूदने का समय चुना। अब उसके सामने उस दीवार पर चढ़ना चुनौती थी। इसके लिए उसने सोलर पावर केबल्स को दीवार से खींचकर निकाला और उसकी मदद से कूद गया। इस दौरान उसे करंट लगने का डर था लेकिन भारी बारिश की वजह से सोलर-पावर्ड इलेक्ट्रिक फेंसिंग कहीं से टूटी हुई थी। इस कारण करंट लगने से बच गया।

दीवार कूदने के बाद एक घंटे रहा बेहोश

दीवार कूदने के बाद वो कूल्हे में लगी चोट की वजह से लगभग एक घंटे तक बेहोश पड़ा रहा। होश में आने पर वो भाग गया। इस दौरान वो नेपाल जाने की प्लानिंग करता रहा। वहीं पुलिस ने गुरुवार की सुबह उसे चाय की दुकान से गिरफ्तार कर लिया। जेल से निकलने के बाद बोगटी पाडी तक पहुंच गया था। बोगटी को चोरी के इल्जाम में पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

दूसरा कैदी भीड़ का फायदा उठा कर भागा

दूसरा मामला 41 साल के सुरेश कैदी का है। उसे जेल से सटे फ्रीडम बाजार में काम करने की अनुमति मिली थी। यहां पर कैदियों के बनाए हुए सामान बेचे जाते हैं। वो ग्राहकों से घुल मिल कर भागने में सफल रहा। हालांकि पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है। उसने बताया कि घर वालों से मिलने की चाह में वो भागा था। इधर पूरे मामले पर जेल प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए सात जेल कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।