यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 77वीं जयंती आज, प्रधानमंत्री मोदी व राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
Former Prime Minister Rajiv Gandhi Birth Anniversary पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के मौके पर शुक्रवार (20 अगस्त) को ...और पढ़ें

नई दिल्ली, एएनआइ। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 77वीं जयंती के मौके पर शुक्रवार (20 अगस्त) को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने पिता को याद किया और वीरभूमि जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा पार्टी के नेता गुलाम नबी आज़ाद और अधीर रंजन चौधरी ने भी वीरभूमि पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की है। कांग्रेस पार्टी राजीव गांधी की जयंती को सद्भावना दिवस के तौर पर मनाती है।
देश को आत्मनिर्भर बनाने की बात पहले कर चुके थे राजीव- अधीर रंजन
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने राजीव गांधी को याद करते हुए बताया, 'राजीव गांधी ने संदेश दिया था कि हिन्दुस्तान एक पुराना देश है परन्तु एक नया अंदाज़ लेकर आगे निकलने की तैयारी में है। उनका संदेश था कि हिन्दुस्तान को ताकतवर व आत्मनिर्भर बनाएं। जो आत्मनिर्भर की बात अभी हो रही है, राजीव गांधी ये बात बहुत पहले कर चुके हैं।'
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने पिता व पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के मौके पर वीर भूमि (Veer Bhumi) पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। राहुल ने अपने फेसबुक पोस्ट में राजीव गांधी को उनकी जयंती पर याद करते हुए लिखा, 'धर्मनिरपेक्ष (secular) भारत ही जीवित रह सकता है।' भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता देश भर में ‘सद्भावना दिवस’ के मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इस अवसर पर आज फोटो प्रदर्शनी, सांस्कृतिक एवं खेलकूद कार्यक्रम, ‘रन फार नेशन’, रक्तदान शिविर आदि कार्यक्रम राज्य, जिला, विधानसभा क्षेत्र एवं प्रखंड स्तर पर आयोजित किये जाएंगे।
20 अगस्त 1944 में जन्मे राजीव गांधी 1984 में देश की कमान संभाली थी। 2 दिसंबर 1989 तक वे देश के प्रधानमंत्री रहे। 1991 की मई में तमिलनाडु के श्रीपेरंबुदुर में चुनावी रैली के दौरान राजीव गांधी की हत्या LTTE ( Liberation Tigers of Tamil Eelam) की एक आत्मघाती हमलावर ने की थी।
Tributes to our former PM Shri Rajiv Gandhi Ji on his birth anniversary.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 20, 2021
