Infantry Day- प्रधानमंत्री मोदी ने इंफेंट्री के साहसी जवानों को दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने मंगलवार को इंफेंट्री डे के विशेष मौके पर जवानों का अभिवादन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा सभी रैंक के हमारे साहसी जवानों को इंफेंट्री डे की शुभकामनाएं। देश की रक्षा में इंफेंट्री की भूमिका पर भारत को गर्व है।
नई दिल्ली, एएनआइ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने मंगलवार को इंफेंट्री डे के विशेष मौके पर जवानों का अभिवादन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ' सभी रैंक के हमारे साहसी जवानों को इंफेंट्री डे की शुभकामनाएं। देश की रक्षा में इंफेंट्री की भूमिका पर भारत को गर्व है। उनके साहस और बहादुरी से देश की जनता को प्रोत्साहन मिलता है।' इस मौके पर चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ जनरल बिपिन रावत और सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने नेशनल वार मेमोरियल जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को इंफेंट्री डे के मौके पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत को देश की सुरक्षा में इंफेंट्री के योगदान पर गर्व है और उनकी बहादुरी लाखों लोगों को प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'इंफेंट्री दिवस के विशेष अवसर पर मैं सभी रैंक के इंफेंट्री के साहसी जवानों को बधाई देता हूं। देश की सुरक्षा में हमारी इंफेंट्री का अहम योगदान है और पर देश को गर्व है। इनका साहस लाखों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है।' भारतीय सशस्त्र बलों का एक अहम अंग इंफेंट्री है। देश की सुरक्षा में इसका अहम योगदान है। इसके योगदानों और गौरवशाली इतिहास को याद करने के लिए हर साल 27 अक्टूबर को इंफेंट्री डे का आयोजन किया जाता है।
इंफेंट्री डे आजाद भारत की पहली सैन्य कार्रवाई की याद में मनाया जाता है। भारतीय सेना ने 27 अक्टूबर 1947 को कश्मीर में पाकिस्तानी सेना के पहले हमले को नाकाम करते हुए विजय प्राप्त की थी। इस लड़ाई में भारतीय सेना के सिख रेजीमेंट के पहली बटालियन ने अदम्य शौर्य एवं वीरता का परिचय दिया। पाकिस्तानी सेना के हमले के बाद कश्मीर के राजा हरि सिंह ने भारत सरकार से मदद मांगी थी जिसके बाद भारतीय फौज कश्मीर की रक्षा के लिए वहां पहुंची।पाकिस्तानी सेना के हमले के बाद कश्मीर के राजा हरि सिंह ने भारत सरकार से मदद मांगी थी जिसके बाद भारतीय फौज कश्मीर की रक्षा के लिए वहां पहुंची।