Move to Jagran APP

पंडित बिरजू महाराज के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित कई हस्तियों ने जताया शोक

दुनिया भर में अपने कथक नृत्य से हर किसी को कायल कर देने वाले पंडित बिरजू महाराज का रविवार देर रात निधन हो गया। 83 वर्षीय बिरजू महाराज की हार्ट अटैक से जान जाने की खबर सामने आई है। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शौक व्यक्त किया है।‌

By Ashisha RajputEdited By: Published: Mon, 17 Jan 2022 09:40 AM (IST)Updated: Mon, 17 Jan 2022 09:44 AM (IST)
पंडित बिरजू महाराज के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित कई हस्तियों ने जताया शोक
पंडित बिरजू महाराज के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक

नई दिल्ली, एएनआइ। ‌दुनिया भर में अपने कथक नृत्य से हर किसी को कायल कर देने वाले पंडित बिरजू महाराज का रविवार देर रात निधन हो गया। नृत्य दुनिया के मशहूर 83 वर्षीय बिरजू महाराज की हार्ट अटैक से जान जाने की खबर सामने आई है। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है।‌ पीएम मोदी ने पंडित बिरजू महाराज के दुर्भाग्यपूर्ण निधन पर उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ होने की बात कही।

loksabha election banner

पीएम मोदी ने ट्वीट कर प्रकट किया दुख

महान कलाकार पंडित बिरजू महाराज का रविवार देर रात हुए निधन के बाद हर कोई शोक में डूबा हुआ है। इस दुख की घड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा, 'भारतीय नृत्य कला को विश्वभर में विशिष्ट पहचान दिलाने वाले पंडित बिरजू महाराज जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनका जाना संपूर्ण कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति!'

पंडित बिरजू महाराज

दुनिया भर में अपनी कथक कला के लिए पंडित बिरजू महाराज मशहूर हैं। उनके निधन से कला की दुनिया को भारी क्षति पहुंची है। कला जगत का एक अनमोल सितारा आज टूट गया। 83 वर्षीय बिरजू महाराज का हार्ट अटैक के चलते यूं दुनिया छोड़ जाना हर किसी को खल रहा है।

Koo App
भारतीय कला-संस्कृति को कथक नृत्य शैली के माध्यम से संपूर्ण विश्व में प्रसिद्धि दिलाने वाले कथक सम्राट पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी का निधन अत्यंत दुःखद है। उनको मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। पंडित बिरजू महाराज जी का निधन कला जगत एवं देश के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और परिजनों को संबल दे। ॐ शांति
- Nitin Gadkari (@nitin.gadkari) 17 Jan 2022

Koo App

Koo App

बता दे कि रविवार देर रात पंडित बिरजू महाराज अपने पोते के साथ अच्छे भले खेल रहे थे, इसी बीच उन्हें हार्ट अटैक आया और वह जमीन पर गिर गए। आनन-फानन में उन्हें परिजनों द्वारा दिल्ली के साकेत के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां पहुंचने के बाद डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आपको बता दें कि पंडित बिरजू महाराज का स्वास्थ्य पिछले कुछ समय से ठीक नहीं चल रहा था। कुछ दिन पहले ही वें किडनी की समस्या से ठीक हुए थे और हाल फिलहाल वें डायलिसिस पर थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.