Move to Jagran APP

भारत से कोविड-19 वैक्सीन की मांग कर रहा कंबोडिया, 16 जनवरी से शुरू हुआ ड्राइव

भारत में विकसित कोविड-19 वैक्सीन के लिए कंबोडिया की ओर से मांग की गई है। इसी सप्ताह भारत ने वैक्सीनेशन ड्राइव की शुरुआत की जो पूरी दुनिया में सबसे बड़ी है। दुनिया के कई देशों को भारत की ओर से वैक्सीन भेजने पर विचार किया जा रहा है।

By Monika MinalEdited By: Published: Tue, 19 Jan 2021 11:49 AM (IST)Updated: Tue, 19 Jan 2021 11:49 AM (IST)
भारत से कोविड-19 वैक्सीन की मांग कर रहा कंबोडिया, 16 जनवरी से शुरू हुआ ड्राइव
भारत से कोविड-19 वैक्सीन मांग रहा कंबोडिया

नई दिल्ली, एएनआइ। भारत से दुनिया के कई देशों को वैक्सीन की सहायता दी जा रही है। इस क्रम में अब कंबोडिया ने भारत से सहायता मांगी है। वहां के प्रधानमंत्री हुन सेन (Prime Minister Hun Sen) की ओर से यह मांग की गई है। यह जानकारी कंबोडियाई मीडिया ने दी। कंबोडिया में भारत के राजदूत देवयानी उत्तमखोब्रागेड (Devyani Uttamkhobragade) के साथ मीटिंग के दौरान प्रधानमंत्री हुन सेन ने यह आग्रह किया। हुन सेन ने भारत को इसके वैक्सीन की सफलता पर बधाई दी और कहा कि चीन की ओर से वैक्सीन मिलने के बावजूद अभी और वैक्सीन की जरूरत है। 

loksabha election banner

सूत्रों के अनुसार, 45 लाख कोवैक्सीन के डोज में से 8 लाख डोज भारत की ओर से मॉरिशस (Mauritius), फिलिपींस और म्यांमार को भेजे जाएंगे।  भारत इस महामारी की संकट में न केवल अपने पड़ोसियों की मदद करना चाहता है बल्कि मानवता धर्म को भी बखूबी निभाने की इच्छा रखता है। 

16 जनवरी से भारत में  शुरू कोविड-19 वैक्सीन की प्रक्रिया के लिए दो वैक्सीन का इस्तेमाल किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि दुनिया के अनेक  देश भारत सरकार से वैक्सीन की तत्काल सप्लाई की मांग कर रहे हैं। अपने पड़ोसी देशों की मदद से भारत इनकार नहीं कर रहा है और अपने पड़ोसी देशों भूटान, अफगानिस्तान, नेपाल, श्रीलंका, मालदीव, मॉरीशस और बांग्लादेश को वैक्सीन की 1 करोड़ डोज देने को लेकर विचार कर रहा है। ये वैक्सीन निश्चित आयु वर्ग के लोगों पर प्राथमिकता के आधार पर नियंत्रित इस्तेमाल के लिए दी जाएंगी। केंद्र सरकार वैक्सीन की सप्लाई की योजना पर काम कर रही है।

 कोविड-19 महामारी से संघर्ष कर रही दुनिया के सामने इसपर रोक लगाने का एकमात्र हथियार वैक्सीन है। कई देशों ने वैक्सीनेशन अभियान शुरू कर दिया है। इसमें भारत भी शामिल है जहां पूरी दुनिया में सबसे बड़ा वैक्सीनेशन ड्राइव चलाया जा रहा है।  बता दें कि भारत के पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट में कोविड-19 वैक्सीन विकसित की गई है और इस साल 300 मिलियन से अधिक भारतीयों को इसके डोज देने का लक्ष्य रखा गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.