Move to Jagran APP

Republic Day 2023 पर मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी होंगे मुख्य अतिथि, स्वीकार किया आमंत्रण

Republic Day 2023 मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी अगले साल गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि होंगे। पीएम मोदी की तरफ से राष्ट्रपति को न्योता भेजा गया था। मिस्र की सरकार ने इस न्योते को स्वीकार कर लिया है।

By Jagran NewsEdited By: Manish NegiPublished: Sun, 27 Nov 2022 01:00 PM (IST)Updated: Sun, 27 Nov 2022 01:28 PM (IST)
Republic Day 2023 पर मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी होंगे मुख्य अतिथि, स्वीकार किया आमंत्रण
Republic Day 2023: गणतंत्र दिवस पर मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी होंगे मुख्य अतिथि

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। भारत में अगले साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी (Abdel Fattah Al Sisi) मुख्य अतिथि होंगे। विदेश मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक, पीएम नरेंद्र मोदी की तरफ से अब्देल फतह को आमंत्रण भेजा गया था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। ये पहले मौका होगा जब मिस्र के राष्ट्रपति भारत में गणतंत्र दिवस के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि आएंगे।

loksabha election banner

बताया जा रहा है कि विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अक्टूबर 2022 में अपने मिस्त्र दौरे में राष्ट्रपति अब्देल फतह से मुलाकात की थी। तब अब्देल को प्रधानमंत्री की तरफ से राजकीय मेहमान बनने का आमंत्रण दिया था। विदेश मंत्रालय की तरफ से बयान जारी कर कहा गया कि भारत और मिस्र के बीच गहरे संबंध हैं। दोनों ही देश इस साल कूटनीतिक संबंध बनने की 75वीं सालगिरह मना रहे हैं।

दो साल बाद आएंगे विदेशी मेहमान

कोरोना संक्रमण की वजह से कोई विदेशी मेहमान बीते दो साल 2021 और 2022 के गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा नहीं ले सके थे। अब दो साल बाद कोई विदेशी मेहमान गणतंत्र दिवस में शामिल होने भारत आ रहे हैं।

जी-20 में मिस्र को भारत का आमंत्रण

गौरतलब है कि भारत जी-20 समिट की मेजबानी करने जा रहा है। भारत ने समिट में गैर-सदस्यीय देशों को आमंत्रित किया है। इन देशों में मिस्र भी शामिल है। गणतंत्र दिवस और जी20 समिट, मिस्र के राष्ट्रपति एक साल में दो बार भारत का दौरा करेंगे।

ये भी पढ़ें:

खास बातचीतः फियो डीजी अजय सहाय के अनुसार भारत अपनी शिपिंग लाइन खड़ी करे तो हर साल 25 अरब डॉलर रेमिटेंस बचेगा

Fact Check : श्रद्धा हत्‍याकांड के नाम पर वायरल वीडियो में दिख रहे शख्‍स की पहचान आई सामने, जानें वायरल पोस्‍ट की सच


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.