Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Mutual Funds मास्टरी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • national
LIVE BLOG

President Droupadi Murmu Updates: राष्ट्रपति मुर्मु ने लोकतांत्रिक गणराज्य का बताया महत्व, बोलीं- हम विभाजित नहीं बल्कि एकजुट हुए

Republic Day 2023 President Droupadi Murmu Updates: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने परंपरा को कायम रखते हुए 74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।

By Devshanker ChovdharyWed, 25 Jan 2023 08:08 PM (IST)
News Article Hero Image

नई दिल्ली, एजेंसी। President Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने परंपरा को कायम रखते हुए 74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। 

देश के नाम संबोधन में उन्होंने कहा कि देश और विदेश में रहने वाले आप सभी भारत के लोगों को, मैं हार्दिक बधाई देती हूं। जब हम गणतंत्र दिवस मनाते हैं, तब एक राष्ट्र के रूप में हमने मिल-जुल कर जो उपलब्धियां प्राप्त की हैं, उनका हम उत्सव मनाते हैं।

बता दें कि गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को 1950 में भारतीय संविधान को अपनाने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, जब देश एक संप्रभु राज्य बन गया था। उत्सव के हिस्से के रूप में कर्तव्य पथ पर पारंपरिक मार्च पास्ट शामिल है, जिसमें सशस्त्र बलों और अर्धसैनिक बलों की टुकड़ियों द्वारा भव्य परेड शामिल हैं।

25 Jan 20237:26:45 PM
राष्ट्रपति ने बहादुर जवानों को किया नमन

राष्ट्रपति ने देश के लिए शहीद जवानों को नमन किया। उन्होंने कहा, मैं उन बहादुर जवानों की विशेष रूप से सराहना करती हूं जो हमारी सीमाओं की रक्षा करते हैं और किसी भी त्याग तथा बलिदान के लिए सदैव तैयार रहते हैं। देशवासियों को आंतरिक सुरक्षा प्रदान करने वाले समस्त अर्ध-सैनिक बलों तथा पुलिस-बलों के बहादुर जवानों की भी मैं सराहना करती हूं।

25 Jan 20237:25:11 PM
राष्ट्रपति ने किसानों और मजदूरों की भूमिकाओं को सराहा

राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा, मैं किसानों, मजदूरों, वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की भूमिकाओं की सराहना करती हूं जिनकी सामूहिक शक्ति हमारे देश को "जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान" की भावना के अनुरूप आगे बढ़ने में सक्षम बनाती है।

25 Jan 20237:23:42 PM
राष्ट्रपति ने जलवायु परिवर्तन की तरफ खींचा ध्यान

राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा, मेरे विचार से जलवायु परिवर्तन ऐसी चुनौतियां हैं, जिनका सामना शीघ्रता से करना है। वैश्विक तापमान बढ़ रहा है और मौसम में बदलाव के चरम रूप दिखाई पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए हमें प्राचीन परम्पराओं को नई दृष्टि से देखना होगा। हमें अपनी मूलभूत प्राथमिकताओं पर भी पुनर्विचार करना होगा। परंपरागत जीवन-मूल्यों के वैज्ञानिक आयामों को समझना होगा।

25 Jan 20237:21:35 PM
जी-20 की अध्यक्षता भारत को मिलने पर राष्ट्रपति ने जताई खुशी

राष्ट्रपति ने कहा कि इस वर्ष भारत G-20 देशों के समूह की अध्यक्षता कर रहा है। विश्व-बंधुत्व के अपने आदर्श के अनुरूप, हम सभी की शांति और समृद्धि के पक्षधर हैं। G-20 की अध्यक्षता एक बेहतर विश्व के निर्माण में योगदान हेतु भारत को अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका प्रदान करती है।

इस वर्ष भारत G-20 देशों के समूह की अध्यक्षता कर रहा है। विश्व-बंधुत्व के अपने आदर्श के अनुरूप, हम सभी की शांति और समृद्धि के पक्षधर हैं। G-20 की अध्यक्षता एक बेहतर विश्व के निर्माण में योगदान हेतु भारत को अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका प्रदान करती है। pic.twitter.com/iAjcecJR8W

— President of India (@rashtrapatibhvn) January 25, 2023
25 Jan 20237:19:59 PM
सशक्तीकरण को लेकर बोलीं राष्ट्रपति मुर्मु

राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि सशक्तीकरण की यही दृष्टि अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों सहित, कमजोर वर्गों के लोगों के लिए सरकार की कार्य-प्रणाली का मार्गदर्शन करती है। वास्तव में हमारा उद्देश्य न केवल उन लोगों के जीवन की बाधाओं को दूर करना और उनके विकास में मदद करना है, बल्कि उन समुदायों से सीखना भी है।

25 Jan 20237:18:54 PM
देश के भविष्य में अधिकतम योगदान देंगी महिलाएंः राष्ट्रपति मुर्मु

राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि महिला सशक्तीकरण तथा महिला और पुरुष के बीच समानता अब केवल नारे नहीं रह गए हैं। मेरे मन में कोई संदेह नहीं है कि महिलाएं ही आने वाले कल के भारत को स्वरूप देने के लिए अधिकतम योगदान देंगी।

25 Jan 20237:17:22 PM
राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर डाला प्रकाश

राष्ट्रपति मुर्मु ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति शिक्षार्थियों को 21वीं सदी की चुनौतियों के लिए तैयार करते हुए हमारी सभ्यता पर आधारित ज्ञान को समकालीन जीवन के लिए प्रासंगिक बनाती है। उन्होंने कहा कि हम विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी उपलब्धियों पर गर्व का अनुभव कर सकते हैं। अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में, भारत गिने-चुने अग्रणी देशों में से एक रहा है।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति शिक्षार्थियों को इक्कीसवीं सदी की चुनौतियों के लिए तैयार करते हुए हमारी सभ्यता पर आधारित ज्ञान को समकालीन जीवन के लिए प्रासंगिक बनाती है। pic.twitter.com/0VovZCGWza

— President of India (@rashtrapatibhvn) January 25, 2023
25 Jan 20237:13:14 PM
भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाः राष्ट्रपति मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले साल भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया। यह उपलब्धि, आर्थिक अनिश्चितता से भरी वैश्विक पृष्ठभूमि में प्राप्त की गई है। सक्षम नेतृत्व और प्रभावी संघर्षशीलता के बल पर हम शीघ्र ही मंदी से बाहर आ गए, और अपनी विकास यात्रा को फिर से शुरू किया।

25 Jan 20237:11:41 PM
राष्ट्रपति ने भारत को बताया आत्मविश्वास से भरा हुआ देश

राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि भारत एक गरीब और निरक्षर राष्ट्र की स्थिति से आगे बढ़ते हुए विश्व-मंच पर एक आत्मविश्वास से भरे राष्ट्र का स्थान ले चुका है। संविधान-निर्माताओं की सामूहिक बुद्धिमत्ता से मिले मार्गदर्शन के बिना यह प्रगति संभव नहीं थी।

25 Jan 20237:07:48 PM
राष्ट्रपति मुर्मु ने अनेकता में एकता का दिया उदाहरण

राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि हम सब एक ही हैं, और हम सभी भारतीय हैं। इतने सारे पंथों और इतनी सारी भाषाओं ने हमें विभाजित नहीं किया है बल्कि हमें जोड़ा है। इसलिए हम एक लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में सफल हुए हैं। यही भारत का सार-तत्व है।

25 Jan 20237:05:25 PM
राष्ट्रपति मुर्मु ने देशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की बधाई

राष्ट्रपति मुर्मु ने 74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश के नाम संबोधन में कहा कि देश और विदेश में रहने वाले आप सभी भारत के लोगों को, मैं हार्दिक बधाई देती हूं। जब हम गणतंत्र दिवस मनाते हैं, तब एक राष्ट्र के रूप में हमने मिल-जुल कर जो उपलब्धियां प्राप्त की हैं, उनका हम उत्सव मनाते हैं।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us