विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'2047 से पहले ही आत्मनिर्भर बनेगा भारत', राष्ट्रीय सरस मेले में राष्ट्रपति मुर्मु का बड़ा दावा

Published: Thu, 15 Oct 2026 11:11 PM (GMT+05:30)

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विजयवाड़ा में राष्ट्रीय सरस मेला-2026 को संबोधित करते हुए कहा कि भारत 2047 से पहले आत्मनिर्भर ...और पढ़ें

राष्ट्रपति मुर्मु ने विजयवाड़ा में सरस मेला संबोधित किया।

राष्ट्रपति मुर्मु ने विजयवाड़ा में सरस मेला संबोधित किया।

HighLights

  1. राष्ट्रपति मुर्मु ने विजयवाड़ा में सरस मेला संबोधित किया।

  2. भारत 2047 से पहले आत्मनिर्भर बन सकता है।

  3. ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर दिया गया।

डिजिटल डेस्क, विजयवाड़ा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को कहा कि भारत 2047 से पहले आत्मनिर्भर बन सकता है। विजयवाड़ा के पुन्नमी घाट पर आयोजित राष्ट्रीय सरस मेला-2026 को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सरस मेला परंपरागत रूप से दिल्ली में आयोजित होता रहा है और पहली बार आंध्र प्रदेश में आयोजित किया जा रहा है।

राष्ट्रपति ने कहा, स्वयं सहायता समूहों के जरिये ग्रामीण महिलाओं का आर्थिक सशक्तीकरण बढ़ रहा है। इसे देखते हुए मेरा मानना है कि देश 2047 से पहले ही आत्मनिर्भरता का लक्ष्य हासिल कर सकता है।

राष्ट्रपति ने कहा कि अब देश को ‘लखपति दीदी’ बनाने के लक्ष्य से आगे बढ़कर ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की दिशा में काम करना चाहिए। उन्होंने महिलाओं को कारोबार बढ़ाने और अपनी आमदनी में इजाफा करने के लिए प्रोत्साहित किया।

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय और आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित 'सेल आफ आर्टिकल्स आफ रूरल आर्टिसन्स सोसायटी' (सरस) मेला, ग्रामीण कारीगरों और महिला स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने और बेचने का अवसर उपलब्ध कराता है।

राष्ट्रपति ने कहा कि ऐसे मेले हर साल अलग-अलग राज्यों में आयोजित किए जाएंगे, जिससे महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने और बेचने के अधिक अवसर मिलेंगे 15 से 31 अक्टूबर तक आयोजित राष्ट्रीय सरस मेले में डेवलपमेंट आफ वूमन एंड चिल्ड्रेन इन रूरल एरियाज (डीडब्ल्यूसीआरए) से जुड़ी महिलाओं के बनाए उत्पादों को प्रदर्शित करने वाले करीब 650 स्टाल लगाए गए हैं।

सोर्स- न्यूज एजेंसी PTI के इनपुट के अनुसार

यह भी पढ़ें- आंध्र प्रदेश में डिवाइडर से टकराने के बाद EV में लगी आग, 4 लोगों की मौत